बर्थडे पर नहीं चलता है रोहित शर्मा का बल्ला, MI के लिए 4 बार हुए फेल

जन्मदिन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.

LSG vs MI

रोहित ने जन्मदिन पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में खेला.

रोहित शर्मा

रोहित इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और फेल हो गए.

हिटमैन

हिटमैन 5 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए. मोहसिन खान ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया.

फेल

रोहित अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई इंडियंस के लिए जब-जब खेले हैं, फेल हुए हैं.

2014

30 अप्रैल 2014 को वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 गेंद पर सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे.

2022

30 अप्रैल 2022 को रोहित राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए थे.

2023

30 अप्रैल 2023 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 4 गेंद पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

2024

अब 30 अप्रैल 2024 को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 5 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए.

संयोग

संयोग से रोहित ने जन्मदिन पर हमेशा 5-5 गेंदों का सामना किया है और 1,2,3,4 रन बनाए हैं.

VIEW ALL

Read Next Story