गोली का जवाब गोली से देंगे : अमित शाह
Advertisement

गोली का जवाब गोली से देंगे : अमित शाह

गोली का जवाब गोली से देंगे : अमित शाह

ज़ी मीडिया ब्यूरो

जम्मू : अपने दो दिवसीय दौरे जम्मू-कश्मीर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी का जवाब गोली से दिया जाएगा। शाह ने आरएस पुरा सेक्टर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत गोली का जवाब गोली से देगा।

भाजपा अध्यक्ष कहा कि 1947, 1965 और 1971 के युद्धों के शरणार्थियों की सभी समस्याओं को केंद्र द्वारा समयबद्ध तरीके से सुलझाया जाएगा।

इसके पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद जम्मू कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे शाह ने रविवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

शाह दिल्ली से दो दिन की यात्रा पर रविवार अपराह्न पहुंचे। शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनकी यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

शाम को शाह ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक की और राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जहां इसका 87 में से कम से कम 44 सीटें जीतने का उद्देश्य है।

Trending news