विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से होगी बाहर: अमित शाह
Advertisement

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से होगी बाहर: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव को गुरुवार को पार्टी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत अभियान’ का दूसरा चरण बताया।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से होगी बाहर: अमित शाह

मुंबई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव को गुरुवार को पार्टी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत अभियान’ का दूसरा चरण बताया।

शाह ने यहां हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हमारे कांग्रेस मुक्त भारत अभियान का दूसरा चरण होगा और जनता ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव में समर्थन किया था, उसी तरह से इस बार भी समर्थन करेगी। शाह के दिल्ली से यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कांग्रेस नीत महाराष्ट्र सरकार को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ‘सबसे भ्रष्ट और निष्प्रभावी’ सरकार बताया और भरोसा जताया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की मदद और राज्य की जनता के सहयोग से उसे विधानसभा चुनाव में परास्त करेगी। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त भाजपा अध्यक्ष शाह लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुम्बई दौरे पर आये हुए हैं। हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत महाराष्ट्र विधानपरिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े, भाजपा मुम्बई प्रमुख आशीष शेलार, पार्टी नेता पंकजा मुंडे एवं अन्य लोगों ने किया।

शाह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी और ओ पी माथुर भी थे। शाह ने कहा कि वीर मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी महाराष्ट्र से ही ‘स्वराज्य’ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि ‘महायुती’ (शिवसेना-भाजपा और अन्य दलों का महागठबंधन) राज्य में अगली सरकार बनाएगा। शाह ने विले पारले स्थित तावड़े के आवास पर भाजपा कोर कमेटी बैठक में हिस्सा लिया।

Trending news