अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-राजद-जदयू गठजोड़ के खिलाफ किया आगाह
Advertisement

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-राजद-जदयू गठजोड़ के खिलाफ किया आगाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर झारखंड और देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही, मतदाताओं को कांग्रेस-राजद-जदयू के ‘नापाक’ गठजोड़ के खिलाफ आगाह भी किया।

अमित शाह ने झारखंड में कांग्रेस-राजद-जदयू गठजोड़ के खिलाफ किया आगाह

आदित्यपुर (झारखंड) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर झारखंड और देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही, मतदाताओं को कांग्रेस-राजद-जदयू के ‘नापाक’ गठजोड़ के खिलाफ आगाह भी किया।

शाह ने यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मधु कोड़ा नीत सरकार के दौरान 4,000 करोड़ रूपये का एक घोटाला उजागर हुआ। यह घोटाला कांग्रेस के सहयोग के बिना होना संभव नहीं था। कांग्रेस-राजद-जदयू गठजोड़ का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने अतीत में राज्य को लूटा है और एक बार फिर से खनिज बहुल राज्य में सत्ता पर कब्जा करने और इसके खनिज को लूटने के एकमात्र इरादे से गिरोह बनाया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ साथ गठित हुआ छत्तीसगढ़ समृद्ध हो गया और देश के विकसित राज्यों में गिना जाता है जबकि झारखंड काफी पीछे छूट गया। उन्होंने कहा कि राज्य की खराब स्थिति के लिए भ्रष्टाचार के अलावा राजनीतिक अस्थिरता एक अन्य कारण है और कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस ने इस राज्य के गठन के 14 साल के इतिहास में कई सरकारों को महज अपने फायदे के लिए अस्थिर किया है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय तो यह नौबत आ गई कि कांग्रेस ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बना दिया।