Nitish Kumar memes: 9वीं बार नीतीश के CM बनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, एक यूजर ने कहा-नौकरी करो तो नीतीश जैसी...
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2084344

Nitish Kumar memes: 9वीं बार नीतीश के CM बनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, एक यूजर ने कहा-नौकरी करो तो नीतीश जैसी...

बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गई. भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है.

(फाइल फोटो)

Patna: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गई. भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है. एनडीए की सरकार बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी. 

इधर, महागठबंधन की सरकार समाप्त होने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तो खेल शुरू हुआ है, खेल अभी बाकी है. इस सियासी घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई फनी कमेंट और पोस्ट भी किये. तो आइये देखते हैं कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों के क्या रिएक्शन रहें: 

सोशल मीडिया रिएक्शन 

 

 

 

बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा भाजपा कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा तथा जदयू कोटे से श्रवण कुमार सहित आठ लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा कोटे से संतोष कुमार सुमन भी मंत्री पद की शपथ ली.राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर ने नीतीश सहित सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

(इनपुट आईएएनएस के साथ) 

 

Trending news