Kurukshetra News: घायल AAP कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2169818

Kurukshetra News: घायल AAP कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

Kurukshetra News: हरियाणा में AAP कार्यकर्ताओं ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में CM नायब सैनी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई AAP कार्यकर्ता घायल हो गए. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे.

Kurukshetra News: घायल AAP कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

Kurukshetra News: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से लगातार AAP कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. आज हरियाणा में AAP कार्यकर्ताओं ने CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में CM नायब सैनी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें अनुराग ढांडा, सुशील गुप्ता सहित कई नेता घायल हो गए. जिसके बाद पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे.

कुरुक्षेत्र में हुए लाठी चार्ज में अनुराग ढांडा और सुशील गुप्ता सहित आम आदमी पार्टी के 41 कार्यकर्ता घायल हो गए. घायलों का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिनका हाल-चाल जानने के लिए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा अस्पताल पहुंचे.

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest: PMLA के तहत हुई CM केजरीवाल की गिरफ्तारी, जानें इसमें जमानत को लेकर क्या हैं प्रावधान

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन व लाठी चार्ज किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए. जिनको कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा घायलों का हाल-चाल जानने एलएनजीपी अस्पताल पहुंचे और लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता सहित घायलों व डॉक्टर से बातचीत की. अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो प्रदर्शन करने वालों पर लाठियां बरसाती हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है.

अनुराग ढांडा व डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार ने लाठियां बरसाई हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद जमीन पर घायल अवस्था में पड़े थे, उस समय भी उन पर वाटर कैनन और लाठियां बरसाई गई हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा से ना तो अरविंद केजरीवाल डरते हैं और ना ही उनके कार्यकर्ता डरते हैं.

Input- Darshan Kait

Trending news