महाभारत के अनुसार, द्रौपदी पांचाल देश के राजा द्रुपद की पुत्री थी.
द्रौपदी की शादी भरतवंश के पांडवों युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव के साथ हुई थी.
महाभारत युद्ध के पीछे द्रौपदी सबसे बड़ी वजह थी.
महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने राजपाट छोड़कर सशरीर स्वर्ग जाने का फैसला किया.
इसके पहले पांडवों ने सबसे पहले परीक्षित को हस्तिनापुर का राजा बनाया और फिर द्रौपदी को लेकर स्वर्ग के लिए चल पड़े.
यात्रा करते-करते पांडव द्रौपदी के साथ हिमालय पहुंचे.
वहीं, हिमालय लांघ कर पांडव आगे बढ़े, तो उन्हें सुमेरु पर्वत दिखाई दिया.
जब पांडव सुमेरु पर्वत पर चढ़ रहे थे, तभी द्रौपदी लड़खड़ाकर गिर पड़ी और उनकी मृत्यु हो गई.