Bank Holidays List In 2024: साल 2024 में है बैंक छुट्टियों की भरमार, देखें किस-किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2027948

Bank Holidays List In 2024: साल 2024 में है बैंक छुट्टियों की भरमार, देखें किस-किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays List In 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) क्षेत्रीय-राष्ट्रीय त्योहारों के अलावा कई जयंती पर छुट्टी जारी करता है. आइए जानते हैं दूसरे और चौथे शनिवार  और रविवार के अलावा 2024 में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं. 

Bank Holidays List In 2024: साल 2024 में है बैंक छुट्टियों की भरमार, देखें किस-किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays List In 2024: दिसंबर 2023 का आखिरी सप्ताह चल रहा है. 7 दिन बाद नया साल शुरू होने जा रहा है. ऑनलाइन सुविधा होने के बाद भी पैसा निकालना हो या कोई अन्य काम, लोगों का बैंक आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले साल में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं.  दरअसल, आरबीआई क्षेत्रीय-राष्ट्रीय त्योहारों के अलावा कई जयंती पर छुट्टी जारी करता है. आइए जानते हैं दूसरे और चौथे शनिवार  और रविवार के अलावा 2024 में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं. 

साल 2024 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
1 जनवरी, 2024- देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 
11 जनवरी, 2024- मिजोरम में मिशनरी दिवस पर बैंक बंद रहेंगे.
12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. 
13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार और लोहड़ी पर बैंक बंद रहेंगे
14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के चलते देश के कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.
15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेगा.
17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.
23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी.
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस पर बैंकों में अवकाश रहेगा.
31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी पर असम में छुट्टी रहेगी.
15 फरवरी, 2024- Lui-Ngai-Ni पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे
19 फरवरी, 2024- शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंकों में अवकाश रहेगा.
8 मार्च, 2024- महाशिवरात्रि पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
25 मार्च, 2024- होली के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.
29 मार्च, 2024- गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 अप्रैल, 2024- उगादी/गुड़ी पड़वा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहने वाले हैं.
10 अप्रैल, 2024- ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे
17 अप्रैल, 2024- रामनवमी पर बैंकों में अवकाश रहेगा.
1 मई, 2024- मजदूर और महाराष्ट्र दिवस के कारण कई राज्यों में अवकाश रहेगा.
10 जून, 2024- श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर पंजाब में बैंक रहेगा.
15 जून, 2024- YMA डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा.
6 जुलाई, 2024- MHIP डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा.
17 जुलाई, 2024- मुहर्रम के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
31 जुलाई, 2024- शहीद उधम सिंह शहादत दिवस हरियाणा और पंजाब में बैंकों में अवकाश रहेगा.
15 अगस्त, 2024- स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
19 अगस्त, 2024- रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
26 अगस्त, 2024- जन्माष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
7 सितंबर, 2024- गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेगा.
13 सितंबर, 2024-  रामदेव जयंती, तेजा दशमी राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.
16 सितंबर, 2024- ईद-ए-मिलाद के कारण कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.
17 सितंबर, 2024- इंद्र जात्रा के कारण सिक्किम में बैंक रहेंगे.
18 सितंबर, 2024-  नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में छुट्टी रहेगी.
21 सितंबर, 2024- नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में छुट्टी रहेगी.
23 सितंबर, 2024- वीरों का शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर, 2024- गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे.
10 अक्टूबर, 2024- महा सप्तमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
11 अक्टूबर, 2024- महा अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
12 अक्टूबर, 2024- दशहरा के कारण बैंक बंद रहेगा.
31 अक्टूबर, 2024-  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेगा.
1 नवंबर, 2024- कुट, हरियाणा डे, कर्नाटक राज्योत्सव के कई राज्यों में अवकाश रहेगा.
2 नवंबर, 2024- निंगोल चकौबा मणिपुर में बैंक बंद रहेगा.
7 नवंबर, 2024- छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेगा.
15 नवंबर, 2024- गुरु नानक जयंती गुरु नानक जयंती पर बैंक बंद रहेगा.
18 नवंबर, 2024- कनक दास जयंती कर्नाटक में छुट्टी रहेगी.
25 दिसंबर, 2024- क्रिसमस के कारण अवकाश रहेगा.

Trending news