चुनाव मैदान में 459 उम्मीदवार
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

चुनाव मैदान में 459 उम्मीदवार

चुनाव मैदान में 459 उम्मीदवारशिमला : हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय नई विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बार सबसे अधिक 459 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 27 महिलाएं हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना को देखते हुए भारी मतदान की उम्मीद है। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) नेशनल एलेक्शन वाच के अनुसार, आठ उम्मीदवार डॉक्टरेट डिग्रीधारी हैं। चार डॉक्टरों के अलावा लगभग एक दर्जन इंजीनियर, दो पूर्व नौकरशाह, दो विश्वविद्यालय प्राध्यापक तथा कई वकील व एमबीए डिग्रीधारी चुनाव लड़ रहे हैं।

एनजीओ ने बताया कि 16 उम्मीदवार 10वीं तक ही पढ़े हुए हैं और आधा दर्जन उम्मीदवारों की योग्यत
ा उनसे भी कम है। भाजपा के बागी नेता और चार बार सांसद रहे महेश्वर सिंह के नेतृत्व में हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) गठित की गई है, जिसका एक घटक हिमाचल लोक मोर्चा है। इसी तरह कई क्षेत्रीय पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। वाम दल 58 सीटों पर मुकाबले में हैं।

हिलोपा 36, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 15 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 66, तृणमूल कांग्रेस के 25, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और स्वाभिमान पार्टी के 16-16, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के 12-12 एवं शिव सेना के चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

राकांपा व तृणमूल ने इस पर्वतीय राज्य में पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनावी दंगल में उतरे निर्दलीयों की संख्या 105 है। निर्वाचन आयोग ने 46,08,359 मतदाताओं के लिए 7,253 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 1,317 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 763 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मतदान में कम से कम 11,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा। मतगणना 20 दिसम्बर को होगी। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस सहित केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 60 कम्पनियां तैनात की गई हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 04, 2012, 17:38

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
स्‍पेशल  
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?
हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिल ...
अन्‍य विशेष » 
सदन में दलगत स्थिति  
2007 के चुनाव परिणाम
हिमाचल प्रदेश में दलगत स्थिति
 
वीडियो  

हिमाचल में रिकार्ड मतदान

हिमाचल का घमासान

हिमाचल में राहुल की रैली
अन्‍य वीडियो » 
ओपिनियन पोल  
क्‍या हिमाचल चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर होगी?
   
हां
नहीं
कह नहीं सकते