Astro Predictions in Hindi by Celebrity Astrologer Sundeep Koachar
Zeenews logo
English   
Wednesday, May 22, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

20 मई से 26 मई तक

 
इस वीक आपका टैलंट सबसे सामने आएगा। इन्वेस्टमेंट फायदा देने वाला साबित नहीं होगा। किसी भी डिसिजन को लेने में जल्दबाजी ना बरतें। अपनी लिमिट्स का भी ध्यान रखें। रोमांस के लिए अच्छा माहौल है। सोशल इवेंट और ट्रिप पर लव पार्टनर से मिलने का चांस हो सकता है। हफ्ता खत्म होने के साथ ही रिलैक्स मूड रहेगा।
इस हफ्ते पूरा फोकस अपनी डील को पूरा करने पर लगाएं। एक साथ बहुत सारे प्रोजेक्ट्स में अपने पैर ना फंसाए। आप अपने लिविंग एरिया की पोजिशन चेंज करें, आपको फायदा होगा। अपने गुस्से पर काबू पाना सीखें और हो सके, तो शांति से काम करें। हफ्ते के आखिर में अपने दोस्तों के साथ वीकेंड एंजॉय करेंगे।
अलर्ट रहें, कोई आपको गलत सजेशन दे सकता है। किसी नए दोस्त से सेमिनार में मुलाकात होगी और आपको बिजनेस से जुड़ी नई संभावनाएं भी मिलेंगी। ओपन माइंडेड रहें। किसी से भी अपने पर्सनल सीक्रेट्स शेयर ना करें। कुछ टाइम किताबें पढऩे में बिताएं। इससे आपको खुद को इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। ओवररिएक्ट ना करें।
इस हफ्ते आपको अपने अंदर से अच्छे सुझाव मिलेंगे, जो बिगड़ी बातें बना देंगे। आपके पास क्रिएटिव विचार आएंगे। अपना काम दिखाएंगे, तो आपको पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। एक-तरफा आकर्षण से आपको तकलीफ होगी और आपकी इच्छाएं आपको तन्हा भी कर सकती हैं। कोई आपकी बात को तोड़-मरोड़ कर भी पेश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें।
आप अपनी किस्मत खुद बनाएंगे, इसलिए यह जानें कि आपकी खुशी किस में है और उस रास्ते पर चलने की कोशिश करें। अपने लिए स्टैंड लेने और दिल की सुनने का यह परफेक्ट टाइम है। किसी और के दबाव में ना आएं। अगर कोई आपसे नाराज है, तो उससे मामला सुलझाने की कोशिश करें। यह चीज आपको फ्यूचर में बहुत मदद करेगी।
आपका मकसद बिगड़ी हुई चीजों को ट्रैक पर लाने का रहेगा और सारी प्लानिंग आप इसी बात को ध्यान में रखकर ही करेंगे। सबसे ज्यादा जोर दूसरों से कम्यूनिकेशन बढ़ाने पर रहेगा। गलतियां करने से बचें और दूसरों में भी खामियां ना निकालें। आराम से अपनी बात रखें। आपको जिंदगी को थोड़ा एंजॉय करने की कोशिश करनी होगी।
परिवार या प्रफेशनल लेवल पर चेंज होने के संकेत मिल रहे हैं। दोस्तों की एडवाइज जरूर सुनें, हो सकता है कि ये आपके काम आ जाएं। ट्रिप थकाने वाले होंगे। घर का जो भी सामान खरीदेंगे, वह फायदे वाला साबित होगा। सेल्फ इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट मिलेंगे। इनसे कुछ परेशानी हो सकती है। घर से जुड़ा कोई चेंज आपको अभी खराब लग रहा है, लेकिन बाद में यह सही साबित होगा।
इस वीक आप कुछ नए बदलाव देखेंगे। नए रिलेशनशिप बनेंगे और वह लंबे समय तक चलेंगे। घर में किए गए इन्वेस्टमेंट फायदेमंद होंगे। कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त केयरफुल रहें। अपना बिजनेस और पार्टनर से रिलेशनशिप सुधारते वक्त थोड़ा सतर्क रहें। ट्रैवल करते वक्त सावधानी बरतें। अपने गुस्से पर काबू रखें।
अगर आप दोस्तों या रिलेटिव की बातें नहीं सुनते हैं, तो उनसे बेकार में बहस ना करें। नए लोगों से मिलें। इससे आपको नई-नई जानकारियां मिलेंगी। कोई आपके इमोशंस के साथ खेल सकता है। हो सके, तो किसी को यह स्कोप ना दें। अपने काम के लिए अपनी क्रिएटिविटी यूज करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। हमेशा देने में बिलीव करें, ना कि लेने में।
इस हफ्ते आप दूसरों से पॉजिटिव माइंडसेट से मिलेंगे। यह टाइम डील्स और शॉपिंग के लिए परफेक्ट है। यानी आपको बिजनेस में फायदा होगा या फिर आप कहीं अच्छी बार्गेनिंग कर सकते हैं। उन लोगों के सामने अपनी सफलता का बखान ना करें, जो आपसे ईष्र्या करते हैं। अपने दोस्तों पर भरोसा करेंगे, तो आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
इस हफ्ते सफलता चाहते हैं, तो पार्टनरशिप में काम करें। उन लोगों से ना जलें, जो इन दिनों आराम कर रहे हैं या छुट्टी पर हैं, क्योंकि आपके ऐसे दिन भी जल्दी ही आएंगे। इसलिए शांत रहें। किसी से बढ़-चढ़कर प्रॉमिस ना करें। पर्सनल प्रॉब्लम को किसी क्लोज फ्रेंड से शेयर कर सकते हैं। आपको अच्छी सलाह मिलेगी।
अब आप अपनी छिपी ताकत पहचान लेंगे। अभी आप थोड़ा रुके हुए हैं, लेकिन जल्दी ही आपको लगेगा कि आप सभी को पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पेशंस के साथ फोकस भी रखना होगा। किसी की लाइफ में चेंज लाकर आपको अच्छा लगेगा।