Advertisement
  • Alok Kumar Rao

    आलोक कुमार राव

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि. खबरों को तेजी के साथ ऑनलाइन कंटेंट के रूप में पेश करने में दक्ष. डिजिटल मीडिया की बेहतर समझ.

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि. खबरों को तेजी के साथ ऑनलाइन कंटेंट के रूप में पेश करने में दक्ष. डिजिटल मीडिया की बेहतर समझ.

Stories by Alok Kumar Rao

NSG सदस्यता : भारत के बढ़ते दबदबे से घबड़ाया चीन

NSG सदस्यता

NSG सदस्यता : भारत के बढ़ते दबदबे से घबड़ाया चीन

भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बन पाता है कि नहीं इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। चीन ने कहा है कि सियोल में होने वाली इस अहम बैठक में भारत की सदस्यता का मुद्दा एनएसजी के एजेंडे में शामिल नहीं है। भारत की सदस्यता को लेकर चीन ने न तो 'हां' कहां है और न ही 'ना'। उसने सैद्धांतिक रूप से विरोध भी नहीं किया है लेकिन उसके इस बयान से साफ है कि वह अभी एनएसजी में भारत को शामिल होते नहीं देखना चाहता। वह भारत की सदस्यता मसले को लटकाना चाहता है। चीन ने अपना सुर नहीं बदला तो भारत को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिल पाएगी क्योंकि 48 देशों का समूह आम राय के

Jun 20,2016, 19:30 PM IST

आम बजट 2016 : मिडिल क्लास को जोर का झटका

General budget 2016

आम बजट 2016 : मिडिल क्लास को जोर का झटका

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तीसरी बार सोमवार को आम बजट पेश किया। इस बजट से मध्यम वर्ग को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन बजट की घोषणाओं से मध्यम वर्ग को निराशा हाथ लगी है। मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा उम्मीद आय कर स्लैब में बदलाव को लेकर थी लेकिन वित्त मंत्री ने आय कर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है बल्कि सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का इजाफा कर जोर का झटका दिया है। बजट में सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी कर दिया गया है। यानी सर्विस टैक्स से जुड़ी सभी सेवाएं महंगी हो जाएंगी। सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है।    

Feb 29,2016, 15:31 PM IST

26/11 : हेडली की गवाही से उठे सवाल

मुंबई हमला

26/11 : हेडली की गवाही से उठे सवाल

डेविड कोलमैन हेडली की गवाही से पाकिस्तान का चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां के आतंकवादी संगठनों ने 26/11 की साजिश किस तरीके से रची और उसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया गया इसका पूरा खुलासा हेडली ने किया है। 26/11 के पीछे कौन था यह बात सभी को पता थी लेकिन हेडली की कुछ बातें बिल्कुल नई और चौंकाने वाली हैं जो अब तक सामने नहीं आ पायी थीं। अमेरिकी संघीय कोर्ट ने हेडली को 26/11 हमले का दोषी पाया है और उसे 35 साल की सजा सुनाई है। ऐसे में उसकी गवाही भारत के लिए अहम साक्ष्य साबित होगी। यह बात तय है कि हेडली की गवाही से भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता और रिश्ते पर असर पड़े

Feb 14,2016, 18:58 PM IST

पठानकोट हमला: दुश्मन को ऐसी जगह मारो जहां सबसे ज्यादा दर्द हो

Pathankot attack

पठानकोट हमला: दुश्मन को ऐसी जगह मारो जहां सबसे ज्यादा दर्द हो

पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले के बाद यह बात उठने लगी है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत रद्द कर देनी चाहिए। 15 जनवरी को इस्लामाबाद में होने वाली विदेश सचिव स्तर की बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। कुछ लोग पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के पक्ष में हैं तो कुछ चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत भी चलते रहे और हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाए। दूसरे तरीके में ज्यादा दम नजर आता है। केवल बातचीत से आतंकवाद का कोई हल निकलेगा या उस पर रोक लग पाएगी इसमें संदेह है। भारत और पाकिस्तान के बीच कई दशकों से बातचीत हो रही है लेकिन इसका हश्र क्या हुआ है यह सभी के सामने हैं। भारत की शांति बहाली की हर को

Jan 9,2016, 23:09 PM IST

बातचीत से पिघलेगी भारत-पाक रिश्ते पर जमी बर्फ!

भारत-पाकिस्तान बातचीत

बातचीत से पिघलेगी भारत-पाक रिश्ते पर जमी बर्फ!

बैंकॉक में छह दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई मुलाकात की खबर ने सबको चौंका दिया। मीडिया को इस अहम मुलाकात की भनक तक नहीं लगी। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति और एनएसए मुलाकात की तस्वीरों से यह बात मालूम चली की भारतीय एनएसए अजीत डोवाल और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नसीर खान जनजुआ के बीच बैठक हुई है जिसमें आतंकवाद, कश्मीर सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। खास बात यह है कि इस मुलाकात के समय दोनों देशों के विदेश सचिव भी मौजूद थे। इस बैठक को लेकर भारत में विपक्षी दल सवाल उठाने लगे कि अगस्त 2015 के बाद से ऐसा क्या बदल गया कि दोनों देश बातचीत क

Dec 8,2015, 20:57 PM IST

ISIS से आर-पार की लड़ाई का वक्त

आईएसआईएस

ISIS से आर-पार की लड़ाई का वक्त

फ्रांस में 13 नवंबर (शुक्रवार) की रात हुए आतंकवादी हमलों के बाद दुनिया भर में इससे निपटने के लिए संकल्प व्यक्त किए जा रहे हैं। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खात्मे के लिए एकजुट वैश्विक प्रयास पर जोर दे रहे हैं। देशों का मानना है कि आईएसआईएस से अकेले नहीं निपटा जा सकता उसे हराने और दुनिया से खत्म करने के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। फ्रांस हमले के बाद दुनिया के ताकतवर देश आतंकवाद के खिलाफ एक सुर में बोल रहे हैं। यह सही है कि आईएसआईएस से अकेले निपटना आसान नहीं है। इस दुर्दांत आंतकी संगठन पर नकेल कसने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

Nov 17,2015, 20:15 PM IST

जाति एवं विकास तय करेगा किसका होगा बिहार

Bihar assembly elections 2015

जाति एवं विकास तय करेगा किसका होगा बिहार

देश भर में यही चर्चा है कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। राज्य में अगली सरकार राजग बनाएगा या महागठबंधन, इसे लेकर अटकलें जारी हैं। जानकारों ने मुकाबला कांटे का बताया है तो भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन और महागठबंधन ने चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। बिहार और यूपी राजनीतिक रूप से काफी सजग राज्य हैं जहां चुनाव परिणामों पर किसी तरह की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल काम है। यहां जाति, धर्म, अगड़ा-पिछड़ा, दलित, विकास ये सभी मुद्दे वोट खींचने वाले होते हैं। कोई भी पार्टी इन मुद्दों पर लापरवाह रवैया नहीं अपना सकती। चुनाव से पहले उसे अपना एजेंडा साफ करना पड़ता है। पिछले लोकसभा चुन

Nov 3,2015, 19:42 PM IST

PM ओली के सामने आंतरिक हालात से निपटने की चुनौती

नेपाली PM ओली

PM ओली के सामने आंतरिक हालात से निपटने की चुनौती

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली को नेपाल का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। ओली का चुनाव ऐसे समय हुआ है जब आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर नेपाल और भारत के बीच राजनयिक गतिरोध बना हुआ है। नए संविधान का विरोध कर रहे मधेसी समूहों ने भारत के साथ व्यापार मार्गों को बाधित कर रखा है जिस कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हुई। रविवार को हुए पीएम पद के चुनाव में ओली ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला को हराकर जीत दर्ज की। ओली को 338 वोट मिले जबकि कोइराला के पक्ष में 249 वोट पड़े। पीएम चुने के जाने के लिए 199 वोटों की दरकार थी।

Oct 12,2015, 20:32 PM IST

यूएनएससी में स्थायी सदस्यता: एक कदम और आगे बढ़ा भारत

UNSC

यूएनएससी में स्थायी सदस्यता: एक कदम और आगे बढ़ा भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता की अपनी दावेदारी में भारत एक कदम और आगे बढ़ा है। पीएम मोदी के हालिया अमेरिकी दौरे ने भारत के इस दावे को और मजबूती प्रदान की है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएनएससी में सुधार के लिए दस्तावेज आधारित वार्ता शुरू करने की पहल के बाद वैश्विक मंच पर पीएम मोदी ने जिस तरीके से आवाज बुलंद की है उससे सुरक्षा परिषद के विस्तार और उसमें भारत की भूमिका को लेकर उम्मीद जगी है। हालांकि, अभी पक्के तौर यह नहीं कहा जा सकता कि सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता मिल ही जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई ऐसे देश हैं जो नहीं चाहते कि यूएनएससी में भारत को वीटो प

Sep 29,2015, 20:22 PM IST

1965 युद्ध: भारत जबर्दस्त पलटवार करेगा पाक को नहीं थी उम्मीद

1965 युद्ध

1965 युद्ध: भारत जबर्दस्त पलटवार करेगा पाक को नहीं थी उम्मीद

देश इन दिनों 1965 की लड़ाई की स्वर्ण जयंती मना रहा है। मौका खास है तो जश्न भी बनता है। 1965 की लड़ाई का अंत ताशकंद समझौते के रूप में हुआ और रक्षा जानकार बताते हैं कि संघर्षविराम लागू होने के समय भारत पाकिस्तान पर भारी था। हालांकि, पाकिस्तान इस लड़ाई को अपनी जीत के रूप में दुष्प्रचारित करता है। जबकि हकीकत दूसरी है। किसी लड़ाई में किस पक्ष को जीत और किस पक्ष को हार मिली इसका फैसला इस बात से होता है कि आक्रमणकारी का मंसूबा क्या था और क्या उसे अपने मंसूबे में कामयाबी मिली। पाकिस्तान का मंसूबा कश्मीर को भारत से छीनने की थी और उसे अपने इस मंसूबे में कामयाबी नहीं मिली। लड़ाई में किस पक्ष के कितने

Sep 5,2015, 17:05 PM IST

पंजाब में दोबारा आतंकवाद!

पंजाब

पंजाब में दोबारा आतंकवाद!

गुरदासपर के दीनानगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले से यह बात जोर पकड़ने लगी है कि क्या पंजाब में आतंकवाद को फिर से पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान खालिस्तान समर्थक आतंकियों की मदद से राज्य में एक बार फिर आतंकवाद की चिंगारी भड़काने की कुचक्र रच रहा है। करीब एक दशक से ज्यादा समय तक आतंकवाद से पीड़ित रहे इस राज्य में इससे पहले बड़ा आतंकवादी हमला 1995 में हुआ था जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की जान गई थी। सवाल है कि अचानक से पंजाब को निशाना बनाने का कारण क्या हो सकता है। क्या पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर के साथ-साथ अब पंजाब में भी मोर्चा

Jul 31,2015, 20:49 PM IST

भारत की दरियादिली की कद्र करे पाकिस्तान

भारत

भारत की दरियादिली की कद्र करे पाकिस्तान

पाकिस्तान एक बार फिर अपने वादे से मुकर गया है। उफा में जारी संयुक्त बयान से उसका यू-टर्न लेना इस बात का पुख्ता संकेत है कि भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते बनाने की उसकी मंशा नहीं है। करीब एक साल पहले विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद दोनों देशों के बीच जो गतिरोध बना था उसे तोड़ने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपना हाथ आगे बढ़ाया। दोस्ती के इस हाथ को पाकिस्तान ने थामा तो जरूर लेकिन साथ-साथ चलने की जगह उसने वादा खिलाफी कर दी। रूस के शहर उफा में गत 10 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की ओर से जारी संयुक्त बयान में इस बात का उल्लेख किया गया कि दोनों देश आतंकवाद के सभी र

Jul 14,2015, 21:18 PM IST

दिवालिया होने की दहलीज पर यूनान

यूनान

दिवालिया होने की दहलीज पर यूनान

अपनी सभ्यता और ज्ञान से दुनिया को अचंभित करने वाला यूनान आज दिवालिया होने की दहलीज पर है। ग्रीस की यह हालत देखकर द ग्रेट अलेक्जेंडर की आत्मा कराह रही होगी। पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो चुके यूनान के लिए अपनी आर्थिक हालत सुधारने के लिए बेहद कम विकल्प बचे हैं। ऋण सुविधा उपलब्ध कराने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने बेलआउट (राहत) पैकेज देने के लिए जो कठिन शर्तें रखी हैं, यूनान उसके लिए तैयार नहीं दिख रहा है। कर्ज की किस्त न चुका पाने का खतरा उठा रहा यूनान दिवालिया होना पहला विकसित देश होगा। अपनी विरासत में ज्ञान, वैभव और संपन्नता समेटे रखने वाले यूनान की यह दयनीय हालत क्यों हुई और उसे आर्थिक संकट

Jun 30,2015, 23:20 PM IST

नेपाल भूकंप से सबक लेने की जरूरत

नेपाल भूकंप

नेपाल भूकंप से सबक लेने की जरूरत

नेपाल एक बार फिर दहशत और पीड़ा के साए में है। लोग अभी 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप की त्रासदी से उबर भी नहीं पाए थे कि 12 मई को (मंगलवार) आए भूकंप के ताजा झटकों ने उनके जेहन में विनाश, भय और पीड़ा की भयावह तस्वीर ताजा कर दी। 12 मई को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई गई है और इससे नेपाल और भारत में दोनों जगहों पर जानें गई हैं, इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने इसे 12 मई के भूकंप का ऑफ्टरशॉक बताया है। इस भूकंप का केंद्र काठमांडू के 83 किलोमीटर पूर्व में देहाती इलाके नेपाल-चीन सीमा के नजदीक कोडारी में था। भारत में इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, राजधान

May 12,2015, 22:11 PM IST

भारतीय वायु सेना की जरूरत है राफेल

भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना की जरूरत है राफेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस के दौरे में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर डील पूरी की है और उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद से 36 राफेल लड़ाकू विमानों को जल्द से जल्द मुहैया कराने का आग्रह किया है। खास बात यह है कि एक ओर मोदी जल्द से जल्द राफेल लड़ाकू विमानों को भारत लाना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी राफेल सौदे से खफा हैं। स्वामी यहां तक बोल गए कि अगर जरूरी हुआ तो वह इस डील के खिलाफ कोर्ट भी जा सकते हैं। राफेल विमान को लेकर स्वामी ने जो सवाल उठाए हैं उसपर यहां गौर कराना जरूरी होगा।  

Apr 12,2015, 18:09 PM IST

इंडियाज डॉटर : पहले अपना घर देखें उडविन

इंडियाज डॉटर

इंडियाज डॉटर : पहले अपना घर देखें उडविन

ब्रीटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ के भारत में प्रसारण पर रोक को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। डॉक्यूमेंट्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद बीबीसी ने अपने चैनल बीबीसी 4 पर तय समय से पहले इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया। भारत में प्रसारण पर लगे प्रतिबंध को ज्यादातर लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन के रूप में देखा है। उनकी राय है कि डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध नहीं लगनी चाहिए थी और इसका प्रसारण होने देना चाहिए था। मुझे लगता है कि उनकी राय उसी सामान्य अवधारणा पर टिकी है कि लोकतांत्रिक देश में प्रतिबंध और रोक जैसे शब्दों की जगह नहीं होती। लेकिन यह बात लेस

Mar 10,2015, 17:53 PM IST

प्रभु की ‘किक’ से पटरी पर आएगी रेल

रेल बजट 2015

प्रभु की ‘किक’ से पटरी पर आएगी रेल

रेल बजट 2015 के पिटारे से नई रेलगाड़ियां नहीं निकली हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रभु का नाम लेकर अपना पहला रेल बजट किया है। रेल के जानकारों ने इसे एक सधा और व्यावहारिक बजट बताया है जबकि नई रेलगाड़ियों की उम्मीद करने वाले निराश हुए हैं। बजट पर सबसे ज्यादा ध्यान उसकी माली हालत सुधारने और रेल को मुनाफे का सौदा बनाने पर दिया गया है। इस बजट से रेल अपनी चरमराती अवस्था से बाहर निकल जाएगी और सबकुछ ठीक हो जाएगा, यह कहना जल्दबाजी होगी लेकिन बजट में वे सभी बुनियादी उपाय किए गए हैं जिससे बेहतर रेल सेवा और सुविधाओं की उम्मीद जगी है। यह बजट रेल को ज्यादा समर्पित है।

Feb 27,2015, 21:08 PM IST

...तो जारी रहेंगे कायराना हमले?

जम्मू-कश्मीर

...तो जारी रहेंगे कायराना हमले?

इस बात का अंदेशा पहले से ही था कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में खलल डालने की कुत्सित कोशिश पाकिस्तान की ओर से की जाएगी। पांच दिसंबर को हुए आतंकी हमले इसी बात की तस्दीक करते हैं। ऐसे हमलों को टालने के खुफिया एजेंसियों और सेना के अग्रसक्रिय प्रयासों के चलते आतंकी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब तो नहीं हो पाए लेकिन इन हमलों में सेना को नुकसान उठाना पड़ा और तीन पुलिसकर्मियों सहित आठ जवान शहीद हो गए। मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार और सामग्रियां पाकिस्तान निर्मित हैं। इससे पाकिस्तान को दोहरा चेहरा फिर बेनकाब हुआ है।

Dec 7,2014, 18:52 PM IST

कैसे-कैसे संत

संत

कैसे-कैसे संत

हिसार के सतलोक आश्रम में जो कुछ घटित हुआ है, उसने धर्मगुरुओं, गदिद्यों और डेराओं की गिरती प्रतिष्ठा को और गिराने का काम किया है। रामपाल के आश्रम से विलासिता की वस्तुओं की बरामदगी इस बात का इशारा करती है कि ये ठिकाने ईश्वर, परमपद, इहलोक, परलोक का ज्ञान कराने की जगह आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के आवरण में लोगों को ठगने और भौतिक सुख-संपदा में अकूत वृद्धि करने के साधन बन गए हैं। रामपाल पहले नहीं हैं जिन्होंने संत की मर्यादा, गरिमा और आचरण को ठेस पहुंचाई है। स्वामी नित्यानंद और आसाराम बापू जैसे अनेक तथाकथित संत इस 'डर्टी' खेल में संलिप्त रहे हैं। इन तथाकथित संतों ने अपने अमर्यादित आचरण से उन संतों,

Nov 22,2014, 20:42 PM IST

Trending news

Read More