बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने अमेजन के बॉस जेफ बेजोस
Advertisement

बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने अमेजन के बॉस जेफ बेजोस

अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस 65.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इस तरह से उन्होंने प्रमुख निवेशक वारेन बफे को पछाड़ दिया हैं फोर्ब्स पत्रिका के ‘फोर्ब्स रीयल टाइम वेल्थ ट्रेकर’ की रपट के अनुसार बफे की संपत्ति 64.9 अरब डालर है।

बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने अमेजन के बॉस जेफ बेजोस

न्यूयॉर्क : अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस 65.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इस तरह से उन्होंने प्रमुख निवेशक वारेन बफे को पछाड़ दिया हैं फोर्ब्स पत्रिका के ‘फोर्ब्स रीयल टाइम वेल्थ ट्रेकर’ की रपट के अनुसार बफे की संपत्ति 64.9 अरब डालर है।

पत्रिका ने कहा है,‘ अमेजन की सफलता के साथ ही बेजोस की संपत्ति में उछाल आया है और वे वारेन बफे को पछाड़कर दुनिया में तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।’ 

उल्लेखनीय है कि दूसरी तिमाही में अमेजन का वित्तीय परिणाम बहुत अच्छा रहा और उसने 85.7 करोड़ रूपये का मुनाफा कमाया जो कि एक साल पहले की अवधि में 9.2 करोड़ रूपये रहा था। इस दौरान कंपनी की आय भी 31 प्रतिशत बढ़कर 30.4 अरब डालर हो गई। बिल गेट्स इस समय 75 अरब डालर संपत्ति के साथ सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनके बाद जारा के अमानिको ओरतेगा का नंबर है।

Trending news