दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के CEO ने कहा- 'मुझे गर्व है कि मैं समलैंगिक हूं'
Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के CEO ने कहा- 'मुझे गर्व है कि मैं समलैंगिक हूं'

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक गे यानी समलैंगिक है। यहीं नहीं वह इस बात को सार्वजनिक तौर पर मानने से भी परहेज नहीं करते।

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के CEO ने कहा- 'मुझे गर्व है कि मैं समलैंगिक हूं'

ज़ी मीडिया ब्यूरो

न्यूयार्क: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक गे यानी समलैंगिक है। यहीं नहीं वह इस बात को सार्वजनिक तौर पर मानने से भी परहेज नहीं करते। उन्होंने मानवाधिकार और समानता मुद्दे के पक्ष में लिखे एक लेख में उन्होंने यह बात सार्वजनिक रूप से स्वीकारी और कहा कि मुझे मुझे गर्व है कि मैं समलैंगिक (गे) हूं।

एक मशहूर बिजनेस अखबार में लिखे गए अपने लेख में कुक ने कहा कि समलैंगिक होने पर मैं मानता हूं कि भगवान ने मुझे यह सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है। 53 वर्षीय कुक ने इससे पहले अपनी समलैंगिता के बारे में कभी भी जिक्र नहीं किया। लेकिन अब उन्होंने अपने गे होने की बात खुलकर स्वीकारी है।

कुक ने लिखा है कि वह डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग से प्रेरित हैं। उन्होंने मार्टिन लूथर किंग की प्रसिद्ध कथन का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जीवन का सबसे अहम सवाल यह है कि आप दूसरों के लिए क्या कर रहे हैं? कुक लिखते हैं कि वह आम समलैंगिकों के साथ खुलना चाहते हैं। कुक ने माना कि सेक्स संबंध के खुलासे बेहद कठिन होते हैं। उन्हें आशा है कि लोग टेक कंपनी में उनके कोशिशों पर ज्यादा फोकस करेंगे। मैं एक इंजीनियर हूं। प्राकृतिक चीजों को प्यार करता हूं।

Trending news