इस त्योहारी मौसम में 50% बढ़ेगी नौकरियां, एक लाख बढ़ेंगे रोजगार!
Advertisement

इस त्योहारी मौसम में 50% बढ़ेगी नौकरियां, एक लाख बढ़ेंगे रोजगार!

इस त्योहारी मौसम में नियुक्ति में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और इस साल के आखिरी तीन महीनों में ही संगठित क्षेत्र में करीब एक लाख (100000) अस्थाई रोजगार बढ़ सकते हैं। भारत में पूरा साल कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है लेकिन साल का आखिरी तीन महीने व्यस्त रहता है जिसकी शुरआत दशहरा से होती है और फिर दिवाली, क्रिसमस तथ नव वर्ष तक चलता है।

इस त्योहारी मौसम में 50% बढ़ेगी नौकरियां, एक लाख बढ़ेंगे रोजगार!

नयी दिल्ली : इस त्योहारी मौसम में नियुक्ति में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और इस साल के आखिरी तीन महीनों में ही संगठित क्षेत्र में करीब एक लाख (100000) अस्थाई रोजगार बढ़ सकते हैं। भारत में पूरा साल कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है लेकिन साल का आखिरी तीन महीने व्यस्त रहता है जिसकी शुरआत दशहरा से होती है और फिर दिवाली, क्रिसमस तथ नव वर्ष तक चलता है।

इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) के अध्यक्ष रितुपर्ण चक्रवर्ती ने कहा, इस त्योहारी मौसम में नियुक्ति में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी क्योंकि ई-वाणिज्य कंपनियां, खुदरा विक्रेताओं, टिकाउ उपभोक्ता एवं एफएमसीजी विपणन कंपनियों उपभोक्ताओं को लुभाने की जोरदार कोशिश कर रही हैं। अस्थाई नियुक्ति के तहत कर्मचारी को तय अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

चक्रवर्ती ने कहा कि ज्यादातर अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति खुदरा दुकानों, माल आदि में की जाएंगी। माइहाइरिंगक्लब डॉट काम और जॉब पोर्टल डाट को डाट इन के मुख्य कार्यकारी राजेश कुमार ने कहा कि चालू त्योहारी मौसम में नए रोजगार में 11-14 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

Trending news