आम बजट 2016: जानें, क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा
Advertisement

आम बजट 2016: जानें, क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज (सोमवार) वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। वित्‍त मंत्री ने कई महत्‍वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में आम लोगों से जुड़ी कौन सी चीजें महंगी और कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं नीचे दी गई हैं।

आम बजट 2016: जानें, क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा

नई दिल्‍ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज (सोमवार) वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। वित्‍त मंत्री ने कई महत्‍वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में आम लोगों से जुड़ी कौन सी चीजें महंगी और कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं नीचे दी गई हैं।

सस्ता: पहली बार मकान खरीदने वालों को ब्याज में 50000 रुपए की छूट, मकान की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 5 लाख तक की आय पर 3000 रुपये की छूट। हाउस रेंट पर टैक्स में छूट, 5 लाख की आय पर एचआरए में छूट 24,000 से बढ़ाकर 60,000 रुपये की गई। 35 लाख के होन लोन पर टैक्स में 50 हजार की छूट। विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे। फुटवियर, सौर लैंप, राउटर, ब्रॉडबैंड मॉडम और सेटटॉप बाक्स, डिजिटल वीडियो रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरा। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन, स्टरलाइज्ड डायलाइजर, 60 वर्ग मीटर से कारपेट क्षेत्र से कम के कम कीमत के मकान, प्रदर्शन के लिए लोक कलाकारों की सेवाएं, रेफ्रिजरेटेड कंटेनर, पेंशन योजनाएं, माइक्रोवेव अवन, सैनिटरी पैड, ब्रेल पेपर। 

महंगा: 10 लाख से ज्यादा की कार महंगी होगी, पेट्रोल-सीएनजी पर उपकर बढ़ा। अमीरों पर सरचार्ज 12 से बढ़कर 15 फीसदी किया गया, एक करोड़ से ज्यादा आय वालों पर सरचार्ज बढ़ा। एसयूवी कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा, डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा, हर तरह की गाड़ियां महंगी हुईं, बैटरी कारों को छोड़कर सभी कारें महंगी हुईं। बड़ी छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद महंगे हुए। सिगरेट मंहगी, सिगार महंगा। सोने के गहने और ब्रांडेड कपड़े महंगे हुए। सर्विस टैक्स 14.5% से बढ़कर 15% हुआ। रेस्टोरेंट में खाना महंगा, सिनेमा और केबल महंगा, हवाई और रेल टिकट महंगा, ब्यूटी पार्लर जाना महंगा, बीमा पॉलिसी महंगी। जिम जाना महंगा, रेल टिकट खरीदना महंगा, एटीएम से पैसे निकालना महंगा। रेडिमेड कपड़े महंगे हुए। मोबाइल फोन बिल महंगा।

कारें, सिगरेट, सिगार, तंबाकू, पेपर में लिपटी बीड़ी तथा गुटखा, सभी प्रकार की सेवाएं मसलन बिलों का भुगतान, होटल में खाना और हवाई यात्रा महंगे होंगे। रेडिमेड गारमेंट अैर 1,000 रुपये से अधिक के ब्रांडेड परिधान। सोना और चांदी (चांदी के जड़ाउ गहनों को छोड़कर) के आभूषण, मिनरल वॉटर सहित पानी, चीनी या मीठी सामग्री वाला एरेटेड वॉटर, 2 लाख रुपये से अधिक की नकद वस्तुएं और सेवाएं, एल्युमीनियम फायल। हवाई यात्रा, प्लास्टिक बैग और रोपवे, केबल कार राइड, आयातित नकली (इमिटेशन) आभूषण, औद्योगिक सौर वॉटर हीटर, कानूनी सेवाएं। लॉटरी टिकट, बसों आदि को किराये पर लेना, पैकर्स और मूवर्स की सेवाएं, ई रीडिंग उपकरण, वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के उपकरण, आयातित गोल्फ कार, सोने की छड़।

Trending news