कच्चे तेल का दाम 2015 के अब तक के उच्च स्तर पर
Advertisement

कच्चे तेल का दाम 2015 के अब तक के उच्च स्तर पर

पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक तनाव बढने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम इस समय इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गड़बड़ाने की आशंका में दाम बढ़े हैं।

लंदन : पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक तनाव बढने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम इस समय इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गड़बड़ाने की आशंका में दाम बढ़े हैं।

बाजार में फिलहाल अमेरिका के तेल भंडारों के बारे में ताजा आंकड़े मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है।

अमेरिका के जून डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट तेल का भाव आज पांच माह के उच्चस्तर 62.08 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। बाद में यह कुछ घट कर 61.99 डॉलर पर चल रहा था। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.59 डॉलर प्रति बैरल की तेजी दर्ज गयी। ब्रेंट नार्थ-सी क्रुड जून डिलीवरी भी उछल कर 69.15 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ने के बाद 68.92 डॉलर प्रति बैरल पर था। यह पिछले दिन के मुकाबले यह 1.40 डॉलर पर पहुंच गया।

सीएमसी के बाजार विश्लेषक निकोलस तिओ ने बताया, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंतायें तेल मूल्यों पर लगातार प्रभाव डाल रही है। चाहे वह लीबिया हो, यमन हो या फिर इराक। मीडिया रिपोर्टों में कल कहा गया कि प्रदर्शनकारियों ने लीबिया में पूर्वी क्षेत्र स्थित एक बंदरगाह पर तेल की डिलीवरी बंद करा दी।

 

Trending news