चार दिन की तेजी के बाद सोना में गिरावट
Advertisement

चार दिन की तेजी के बाद सोना में गिरावट

विदेशों में मजबूत रूख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में चार दिन की तेजी पर विराम लग गया और इसके भाव दो साल के उच्चतम स्तर से 100 रुपए टूटकर 30200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गये।

चार दिन की तेजी के बाद सोना में गिरावट

नयी दिल्ली: विदेशों में मजबूत रूख के बावजूद आभूषण निर्माताओं की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में चार दिन की तेजी पर विराम लग गया और इसके भाव दो साल के उच्चतम स्तर से 100 रुपए टूटकर 30200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गये।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 41700 रुपए प्रति किलो बोले गये। बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रूख के बावजूद मौजूदा स्तर पर फुटकर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई।

सिंगापुर में डॉलर के भाव एक वर्ष के निचले स्तर पर जाने से वहां सोने के भाव 0.2 प्रतिशत चढ़कर 15 माह के उच्चस्तर 1296.12 डॉलर प्रति औंस हो गये। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30200 रुपए और 30050 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23300 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 41700 रुपए किलो बंद हुए। जबकि सटोरिया लिवाली के चलते चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 635 रुपए की तेजी के साथ 42200 रुपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 70000-71000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए। 

Trending news