सोने के भाव 350 रुपए की गिरावट, अब 29650 रुपए/10 ग्राम
Advertisement

सोने के भाव 350 रुपए की गिरावट, अब 29650 रुपए/10 ग्राम

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रूख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,600 रुपए प्रति किग्रा रह गई.

सोने के भाव 350 रुपए की गिरावट, अब 29650 रुपए/10 ग्राम

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रूख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,600 रुपए प्रति किग्रा रह गई.

देश के चार महानगरों सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे
                    दिल्ली - मुंबई -  कोलकाता - चेन्नई 
चांदी प्रति किलो      41,600  41,545  41,500   44,300 
सोना प्रति दस ग्राम  29,650   29,110  29,600   28,030

सिंगापुर में सोने की कीमत में दो मार्च के बाद की सर्वाधिक 1.5% की गिरावट आई और यह घटकर 1,265.51 डॉलर प्रति औंस रह गई. बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट आने से भी कीमतें प्रभावित हुई. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 350 . 350 रपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,650 रुपए और 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बोले गए।

शनिवार को सोने में 200 रुपए की गिरावट आई थी. गिन्नी भी 100 रुपए टूट कर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई. चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए घटकर 41,600 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 330 रुपए गिरकर 40,940 रुपए प्रति किलो रह गई. चांदी सिक्का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुआ.

Trending news