सोने का शुल्क मूल्य घटाकर किया गया 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम
Advertisement

सोने का शुल्क मूल्य घटाकर किया गया 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम

सरकार ने वैश्विक बाजारों से संकेत लेते हुए सोने आयात शुल्क मूल्य घटा कर 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। चांदी का आयात शुल्क मूल्य भी कम कर 544 डॉलर प्रति किग्रा रखा गया है।

सोने का शुल्क मूल्य घटाकर किया गया 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली : सरकार ने वैश्विक बाजारों से संकेत लेते हुए सोने आयात शुल्क मूल्य घटा कर 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। चांदी का आयात शुल्क मूल्य भी कम कर 544 डॉलर प्रति किग्रा रखा गया है।

मई के अंतिम पखवाड़े के लिए सोने का शुल्क मूल्य 398 डॉलर और चांदी का शुल्क मूल्य 567 डॉलर रखा गया था। शुल्क मूल्य आयातित वस्तु पर शुल्क निर्धारित करने की न्यूनतम दर है ताकि कोई उसका कम दाम दिखा कर शुल्क की चोरी न कर सके। इसे वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखकर हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है।

एक सरकारी बयान के अनुसार आयातित सोने और चांदी के लिए संशोधित शुल्क मूल्यों में कमी किए जाने के निर्णय को केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमाशुल्क बोर्ड द्वारा अधिसूचित किया गया है। सामान्य तौर पर घरेलू कीमतों पर असर डालने वाले बाजार, लंदन में आज सोना 1,185.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला जो पिछले सत्र से 0.36 प्रतिशत कम था।

Trending news