टाटा जैगुआर लैंड रोवर ने चीन में खोला अपना पहला विदेशी कारखाना
Advertisement

टाटा जैगुआर लैंड रोवर ने चीन में खोला अपना पहला विदेशी कारखाना

टाटा जैगुआर लैंड रोवर ने आज यहां औपचारिक तौर पर अपनी 1.7 अरब डालर से अधिक की लागत से स्थापित फैक्ट्री का उद्घाटन किया और रंगारंग समारोह में अपनी मंहगी कार रेंज रोवर इवोक पेश की। यह जेएलआर का पहला विदेशी कारखाना है और इसे विश्व के सबसे बड़े कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्येश्य से स्थापित किया गया है।

टाटा जैगुआर लैंड रोवर ने चीन में खोला अपना पहला विदेशी कारखाना

चांग्शू (चीन) : टाटा जैगुआर लैंड रोवर ने आज यहां औपचारिक तौर पर अपनी 1.7 अरब डालर से अधिक की लागत से स्थापित फैक्ट्री का उद्घाटन किया और रंगारंग समारोह में अपनी मंहगी कार रेंज रोवर इवोक पेश की। यह जेएलआर का पहला विदेशी कारखाना है और इसे विश्व के सबसे बड़े कार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्येश्य से स्थापित किया गया है।

यह कारखाना चीन की चेरी आटोमोबाइल कंपनी के साथ एक संयुक्त उद्यम के रप में स्थापित किया गया है। यहां से 2016 जैगुआर का एक नया माडल पेश करने की योजना है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा और समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ब्रिटिश और चीनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में भाग लिया। चीन विश्व का सबसे बड़ा वाहन बाजार है और यह यह सबसे अधिक तेजी से बिकने वाला लग्जरी कार ब्रांड है।

इस आधुनिक संयंत्र की सालाना क्षमता करीब 1.30 लाख वाहनों का विनिर्माण करने की है। यहां विनिर्मित वाहनों का पहला बैच समारोह पूर्वक बाजार के लिए पेश किया गया। जेएलआर के वाहन चीन में सबसे अधिक बिकने वाला लग्जरी कार ब्रांड है। इस अत्याधुनिक संयंत्र से सालाना करीब 1.30 लाख वाहन का विनिर्माण होना है और उसने इस समारोह में पहले बैच में निर्मित कारें पेश कीं।

जेएलआर के अधिकारियों ने कहा कि नया संयंत्र चीन के बाजार में 1.7 अरब डालर से अधिक संयुक्त उद्यम जैगुआर लैंड रोवर की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। लैड रोवर चीन के अमीरों के बीच बेहद लोकप्रिय वाहन बन गया है और यहां करीब एक लाख की संख्या में आयातित वाहन बिक रहे हैं जिससे इसके लिए चीन सबसे बड़ा बाजार हो गया है। नयी फैक्ट्री से चीन के बाजर में जेएलआर की बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि होगी। सालाना करीब 2.7 करोड़ कार की बिक्री के साथ चीन देश का वाहन का सबसे बड़ा बाजार है और यह वैश्विक बाजार का एक चौथाई है।

Trending news