फेमा उल्लंघन मामला: लीलावती अस्पताल का पूर्व ट्रस्टी गिरफ्तार
Advertisement

फेमा उल्लंघन मामला: लीलावती अस्पताल का पूर्व ट्रस्टी गिरफ्तार

लीलावती अस्पताल के पूर्व ट्रस्टी किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज सुबह उन्हें गिरफ्तार किया। किशोर मेहता को फेमा ( फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

फेमा उल्लंघन मामला: लीलावती अस्पताल का पूर्व ट्रस्टी गिरफ्तार

मुंबई: लीलावती अस्पताल के पूर्व ट्रस्टी किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज सुबह उन्हें गिरफ्तार किया। किशोर मेहता को फेमा ( फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक लीलावती अस्पताल के पूर्व ट्रस्टी किशोर मेहता को विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मेहता पर लगभग 20 मिलियन डॉलर के लेनदेन का आरोप है। इन्होंने विदेशी विनियम का उल्लंघन अपने हीरे के व्यवसाय के जरिए किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस लेनदेन से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने विदेशी विनिमय कानून का उल्लंघन किया है। इस आरोप में कोर्ट ने पहले ही किशोर मेहता के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।
 

Trending news