बिकवाली से सेंसेक्स 151 अंक लुढ़का
Advertisement

बिकवाली से सेंसेक्स 151 अंक लुढ़का

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 150 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 25,705.93 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती के बारे में निर्णय से पहले यह गिरावट दर्ज की गयी है।

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 150 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 25,705.93 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती के बारे में निर्णय से पहले यह गिरावट दर्ज की गयी है।

कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 3,000 अंक से नीचे आ गया। अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिये की जा रही कार्रवाई को लेकर भी निवेशक चिंतित हैं।

तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार के दौरान 25,909.83 और 25,649.37 के दायरे में रहा और अंत में 150.77 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,705.93 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सोमवार को 246.49 अंक मजबूत हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.15 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,829.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह उच्च स्तर 7,880.00 तथा न्यूनतम 7,799.75 अंक के स्तर तक गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में टाटा स्टील रही। इसमें 5.08 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद वेदांता (4.06 प्रतिशत) का स्थान रहा। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उसमें टाटा मोटर्स, एल एंड टी, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा हीरो मोटो कार्प शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ मारति सुजुकी 0.25 प्रतिशत मजबूत हुआ। रिजर्व बैंक द्वारा कंपनी में चुकता पूंजी का 40 प्रतिशत तक विदेशी निवेश की अनुमति देने के बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों सन फार्मा, आईटी, हिंद यूनिलीवर, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्यूपिन तथा ओएनजीसी शामिल हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 नुकसान में जबकि सात लाभ में रहे। वैश्विक स्तर पर चीन और हांगकांग बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

Trending news