सौ कृषि विज्ञान केन्द्रों में एकीकृत खेती करेगी सरकार
Advertisement

सौ कृषि विज्ञान केन्द्रों में एकीकृत खेती करेगी सरकार

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज कहा कि केन्द्र सरकार जल्द ही देश भर के 100 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) में एकीकृत खेती शुर करेगी जिसे कृषि विज्ञान केन्द्रों के रूप में जाना जायेगा।

नई दिल्ली : कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज कहा कि केन्द्र सरकार जल्द ही देश भर के 100 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) में एकीकृत खेती शुर करेगी जिसे कृषि विज्ञान केन्द्रों के रूप में जाना जायेगा।

देश भर के ग्रामीण जिलों में कुल 645 केवीके हैं जिसे कृषि प्रौद्योगिकी का आकलन करने का अधिकार तथा उपयोग और क्षमता विकास को प्रदर्शित करने का अधिकार मिला हुआ है। प्रत्येक केवीके का कम से कम 1,000 किसानों से सीधा रिश्ता है।

सिंह ने 12 दक्षिणी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के केवीके अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय बहुत जल्द 100 केवीके में एकीकृत खेती को शुर करने जा रहा है। इन जिलों में रहने वाले किसान इसे अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। 

केवीके की किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए मंत्री ने केवीके और राज्य स्तर के कृषि अधिकारियों से अपील की कि उन्हें खेती की आय को बढ़ाने के लिए किसानों के सानिध्य में काम करना चाहिये।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिंह ने केवीके अधिकारियों को सूचित किया कि किसानों को बोने के लिए गुणवत्ता वाले बीजों, रोपण सामग्रियों की आवश्यकता होती है। इसके साथ साथ गुणवत्ता वाले उर्वरकों की भी आवश्यकता होती है ताकि उनके फसल की उपज को बढ़ाया जा सके। इसलिए अधिकारियों को उनके इस प्रयास में पूरी मदद करनी चाहिये। 

सिंह ने केवीके अधिकारियों को किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए मत्स्यालन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 645 केवीके को पुनगर्टित किया है और 106 और केवीके खोलने की योजना बना रही है।

Trending news