देश का सबसे अमीर शहर है मुंबई, 45000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं
Advertisement

देश का सबसे अमीर शहर है मुंबई, 45000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं

देश की वित्तीय राजधानी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

देश का सबसे अमीर शहर है मुंबई, 45000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं

नयी दिल्ली: देश की वित्तीय राजधानी संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है। यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

जहां दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति हैं वहीं बेंगलुरू 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 7,500 करोड़पति और आठ अरबपति हैं। कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास हैं। रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रूचि) शामिल है जिसमें से बकाये को घटाया गया है। रिपोर्ट में सरकारी कोष को आंकड़े से अलग रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर (जून 2016 तक) आंकी गयी है। देश में कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं। देश में अन्य उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चडीगढ़, जयपुर तथा वडोदरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रीयल एस्टेट, स्वास्थ्य तथा मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है। करोड़पति या उच्च नेटवर्थ वाले लोगों में वे शामिल हैं जिनके पास शुद्ध रूप से संपत्ति 10 लाख डालर या उससे अधिक है। अरबपति से आशय ऐसे व्यक्ति से हैं जिनके पास शुद्ध संपत्ति एक अरब डालर या उससे अधिक है।

अन्य धनवान शहरों में हैदराबाद (310 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,200 करोड़पति, सात अरबपति, कोलकाता (290 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,600 करोड़पति और 10 अरबपति), पुणे (180 अरब डॉलर के साथ 3,900 करोड़पति और पांच अरबपति), चेन्नई (150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 6,200 करोड़पति, और चार अरबपति) और गुड़गांव (110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 3,600 करोड़पति के साथ दो अरबपति) शामिल हैं।

Trending news