देश में जल्द ही आएगा प्‍लास्टिक का नोट, पुराने नोट से होगा अलग !
Advertisement

देश में जल्द ही आएगा प्‍लास्टिक का नोट, पुराने नोट से होगा अलग !

वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लायेगा. वित्त राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.

जल्द ही आएगा प्‍लास्टिक का नोट

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय जल्द ही देश में पांच स्थानों से प्लास्टिक के नोटों को परीक्षण के आधार पर प्रचलन में लायेगा. वित्त राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी.सरकार ने आज कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक को 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोट्स के फील्‍ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसका लंबा जीवन काल है.

लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में वित्‍त राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार ने देश में पांच स्‍थानों पर प्‍लास्टिक बैंक नोट्स का फील्‍ड ट्रायल करने का निर्णय लिया है.

दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक का नोट बेहतर विकल्प

इनकी उपयोगिता के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि रिजर्व बैंक ने बैंक नोटों के विश्वव्यापी प्रचलन की विधियों के अध्ययन के आधार पर दीर्घकाल तक चलन में रहने के कारण प्लास्टिक के नोट को बेहतर विकल्प माना है.इसके अलावा मौजूदा प्रचलन में जारी नोटों को नए सिरे से ठीकठाक करना और प्रकाशन में फाइबर मिश्रण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

सबसे पहले सरकार ने फरवरी 2014 में 10 रुपए मूल्‍य के प्‍लास्टिक नोट को फील्‍ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी थी. इसके बाद सरकार ने फरवरी 2014 में संसद को सूचित किया था कि प्रायोगिक आधार पर अलग-अलग पांच शहरों में 10 रुपए के एक अरब प्लास्टिक नोट जारी किए जाएंगे. 

 

Trending news