भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, 27000 से नीचे आया सेंसेक्स
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, 27000 से नीचे आया सेंसेक्स

इस साल देश में सूखे की आशंका के बीच लगभग सभी शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक टूट कर 27,000 से नीचे आ गया और करीब दो-ढाई सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, 27000 से नीचे आया सेंसेक्स

मुंबई : इस साल देश में सूखे की आशंका के बीच लगभग सभी शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक टूट कर 27,000 से नीचे आ गया और करीब दो-ढाई सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

इस बीच भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मई माह में 13 महीने के न्यूनतम स्तर पर रहीं। एचएसबीसी के सर्वेक्षण में आज कहा गया कि ऐसा मुख्य तौर पर प्रतिस्पर्धात्मक दबाव और प्राकृतिक आपदा के बीच नए ऑर्डर में कमी के कारण हुआ।

सूचकांक 27,230.68 पर खुला और 27,276.22 से 26,975.79 के बीच घूमता रहा। सेंसेक्स मध्याह्न 11 बजकर 15 मिनट पर 203.73 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 26,984.65 पर आ गया। इधर एनएसई का निफ्टी भी 67.05 अंक या 0.81 प्रतिशत गिरकर 8,169.40 के स्तर पर आ गया।

 

Trending news