एशियाई संकेतों से सेंसेक्स 104 अंक कमजोर खुला
Advertisement

एशियाई संकेतों से सेंसेक्स 104 अंक कमजोर खुला

बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104 अंक की गिरावट के सथ खुला। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी टूटकर 8,600 अंक के स्तर से नीचे आ गया। अक्तूबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में गिरावट आई।

मुंबई: बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104 अंक की गिरावट के सथ खुला। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी टूटकर 8,600 अंक के स्तर से नीचे आ गया। अक्तूबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में गिरावट आई।

ब्रोकरों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच कमजोर एशियाई रुख से बाजार धारणा प्रभावित है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.69 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट से 27,732.82 पर खुला। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 342.57 अंक टूटा था।

निफ्टी भी 32.15 अंक या 0.37 प्रतिशत अंक के नुकसान से 8,583.10 अंक पर नीचे खुला। अक्तूबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रख से यहां धारणा प्रभावित हुई।

 

Trending news