शेयर बाजारों में भारी उछाल, 473 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स
Advertisement

शेयर बाजारों में भारी उछाल, 473 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी आयी और बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक 20 महीने के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए 473 अंक सुधर कर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ। यूरो क्षेत्र को ताजा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद तथा तेल कीमतों में उछाल से बाजार में मजबूती आयी।

शेयर बाजारों में भारी उछाल, 473 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई : शेयर बाजारों में आज जोरदार तेजी आयी और बंबई शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक 20 महीने के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए 473 अंक सुधर कर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ। यूरो क्षेत्र को ताजा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद तथा तेल कीमतों में उछाल से बाजार में मजबूती आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 36 पैसे मजबूत होकर 67.66 पर पहुंचने से भी धारणा मजबूत हुई। हालांकि साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स कुल मिलाकर 19.38 अंक या 0.07 प्रतिशत नीचे आया जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 15.35 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट आयी।

यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) से समस्या में घिरी यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने के संकेत तथा कच्चे तेल के दाम बढ़कर 30 डालर प्रति बैरल पर पहुंचने से घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रुड का भाव 1.52 डालर या 5.2 प्रतिशत मजबूत होकर 30.77 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ 24,122.06 पर खुला और एक समय दिन के उच्च स्तर 24,472.88 अंक तक चला गया। अंत में यह 473.45 अंक या 1.98 प्रतिशत मजबूत होकर 24,435.66 अंक पर बंद हुआ। पांच अक्तूबर के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी तेजी है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 517.63 अंक की गिरावट आयी थी। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 145.65 अंक या 2.0 प्रतिशत मजबूत होकर 7,422.45 अंक पर बंद हुआ।

Trending news