मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट, चांदी मजबूत
Advertisement

मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट, चांदी मजबूत

मिश्रित कारेाबार के दौरान मजबूत वैश्विक रूख के बावजूद मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 45 रुपए की गिरावट के साथ 27265 रू प्रति दस ग्राम रह गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों की ताजा लिवाली के चलते चांदी के भाव 760 रुपए की तेजी के साथ 36900 रू किलो हो गये।

मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट, चांदी मजबूत

नई दिल्ली: मिश्रित कारेाबार के दौरान मजबूत वैश्विक रूख के बावजूद मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 45 रुपए की गिरावट के साथ 27265 रू प्रति दस ग्राम रह गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों की ताजा लिवाली के चलते चांदी के भाव 760 रुपए की तेजी के साथ 36900 रू किलो हो गये।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 45 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 27265 और 27065 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुये। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23700 रुपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 760 की तेजी के साथ 36900 रुपए किलो बंद हुये जबकि सटोरिया लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 15 रुपए टूटकर 36925 रुपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर पर 59000 : 60000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मौजूदा स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। डॉलर के पांच साल के उच्चतम स्तर पर टूटने के कारण विदेशों में मजबूती के रूख ने गिरावट की सीमित कर दिया। सिंगापुर में सोने के भाव 0. 3 प्रति चढ़कर 1199. 65 डॉलर प्रति औंस हो गये।

 

Trending news