यशवंत सिन्हा को उम्मीद: दिशा बदलने वाला होगा केंद्रीय बजट
Advertisement

यशवंत सिन्हा को उम्मीद: दिशा बदलने वाला होगा केंद्रीय बजट

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आज उम्मीद जतायी कि केंद्रीय बजट दिशा बदलने वाला होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था में निवेश के चक्र को बहाल करना है।

यशवंत सिन्हा को उम्मीद: दिशा बदलने वाला होगा केंद्रीय बजट

नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आज उम्मीद जतायी कि केंद्रीय बजट दिशा बदलने वाला होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था में निवेश के चक्र को बहाल करना है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह बजट दिशा बदलने वाला होगा क्योंकि यह इस सरकार का पहला पूर्ण बजट है। उन्होंने कहा कि उसे पूरा समय मिला है इसलिए बजट भिन्न होगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अर्थव्यवस्था में नयी जान आएगी। सिन्हा डिबेटिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि इस समय वित्त मंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम किस प्रकार अर्थव्यवस्था में निवेश के चक्र को बहाल करें। उन्होंने सुझाव दिया कि समय आ गया है कि रिजर्व बैंक ब्याज दर में एक प्रतिशत नहीं तो कम से कम 0.5 प्रतिशत की कटौती करे क्योंकि मुद्रास्फीति लगभग शून्य है।

परिचर्चा में पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार तथा अर्थशास्त्री अरविन्द वीरमणि, जेएनयू के प्रो. अरूण कुमार, भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के अमिताभ सिन्हा और स्वदेशी जागरण मंच के अश्विनी महाजन ने भी भाग लिया।

 

Trending news