निवेश के लिए दुनिया की निगाह भारत पर: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू
Advertisement

निवेश के लिए दुनिया की निगाह भारत पर: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने रविवार को कहा कि सारी दुनिया निवेश के लिए भारत की ओर देख रही है और इसकी वजह भारत में निवेश के लिए अनुकूल मौजूदा माहौल है। नायडू ने इंडिया इंटरनेशनल कॉयर फेयर के अवसर पर यहां कॉयर उद्योग के लिए एक मोबाइल एप्प की शुरुआत की।

निवेश के लिए दुनिया की निगाह भारत पर: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू

कोयंबटूर: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने रविवार को कहा कि सारी दुनिया निवेश के लिए भारत की ओर देख रही है और इसकी वजह भारत में निवेश के लिए अनुकूल मौजूदा माहौल है। नायडू ने इंडिया इंटरनेशनल कॉयर फेयर के अवसर पर यहां कॉयर उद्योग के लिए एक मोबाइल एप्प की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 7.4 प्रतिशत से 7.6 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर के साथ भारत ‘चमकीला बिंदु’ बना हुआ है जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिर रख है और चीन की वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रही है।

मंत्री ने कहा कि इस सफलता का श्रेय अकेले भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं है बल्कि इसमें उन हजारों अन्य लोगों का भी योगदान है जिन्होंने नीतियों की दिशा बदलने, नियमन घटाने आदि के लिए काम किया है। इस अवसर पर नायडू ने राजग सरकार की विभिन्न किसान समर्थक पहलों का ज्रिक किया।

Trending news