रणवीर-दीपिका-प्रियंका की फिल्‍म बाजीराव मस्तानी का पहला टीजर जारी
Advertisement

रणवीर-दीपिका-प्रियंका की फिल्‍म बाजीराव मस्तानी का पहला टीजर जारी

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित प्रेम कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला टीजर पेश किया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया है।

रणवीर-दीपिका-प्रियंका की फिल्‍म बाजीराव मस्तानी का पहला टीजर जारी

मुंबई : संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित प्रेम कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला टीजर पेश किया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया है।

करीब तीन मिनट का यह टीजर मराठा साम्राज्य और इसके जनरल मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर), उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) और पहली पत्नी काशी (प्रियंका) की झलक दिखाता है। इस वीडियो की शुरुआत एक युद्ध के दृश्य से होती है जिसमें रणवीर जंग की पूरी पोशाक में एक घोड़े पर सवार दिखते हैं। दीपिका युद्ध के लिए तैयार हो रही योद्धा के रूप में दिखती हैं जबकि प्रियंका को दिया जलाते हुए दिखाया गया।

इस क्लिप की समाप्ति रणवीर के इस संवाद से होती है, ‘बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है...अय्याशी नहीं।’ यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होनी है जिस दिन शाहरूख खान और काजोल अभिनीत ‘दिलवाले’ भी बड़े पर्दे पर उतरेगी।

Trending news