अभिनेत्री करिश्मा और संजय कपूर का आधिकारिक रूप से हुआ तलाक
Advertisement

अभिनेत्री करिश्मा और संजय कपूर का आधिकारिक रूप से हुआ तलाक

मुंबई की पारिवारिक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर अभिनेत्री ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया।

फाइल फोटो

मुंबई : मुंबई की पारिवारिक अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। अलग रह रहे संजय और करिश्मा के बीच तलाक और दोनों बच्चों के संरक्षण के मुद्दे पर कड़वाहट खुलकर सामने आई थी। बहरहाल, सहमति बनने पर अभिनेत्री ने संजय के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस ले लिया।

अदालत ने उनकी शर्तों को मंजूर कर लिया और उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया। बहरहाल, आर्थिक मामलों और बच्चों के संरक्षण के अधिकार के मुद्दे पर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। ये मामले उनकी आपसी सहमति के मुद्दों में शामिल थे।

यह जोड़ा 2003 में शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2010 में करिश्मा संजय का घर छोड़ मुंबई आ गईं। शुरू में इस जोड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसने उन्हें आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी। बहरहाल, 2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक का मामला दायर किया।

Trending news