पेंसिल की नोक पर उकेर दी अमिताभ की तस्वीर, बिग बी भी रह गए दंग
Advertisement

पेंसिल की नोक पर उकेर दी अमिताभ की तस्वीर, बिग बी भी रह गए दंग

प्रशंसक अपने चहेते सितारों के लिए क्या-क्या नहीं करते? अमिताभ बच्चन के एक प्रशंसक ने भी उनके लिए कुछ ऐसा किया कि अभिनेता स्वयं हक्का-बक्का रह गए।

तस्वीर सौजन्य: ट्विटर

मुंबई : प्रशंसक अपने चहेते सितारों के लिए क्या-क्या नहीं करते? अमिताभ बच्चन के एक प्रशंसक ने भी उनके लिए कुछ ऐसा किया कि अभिनेता स्वयं हक्का-बक्का रह गए।

सचिन सांघे ने पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्चन के चेहरे को उकेर कर यह तस्वीर अमिताभ के साथ ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने अमिताभ को ट्वीट किया, ‘आदरणीय श्रीमान, पेंसिल की नोक पर आपके चेहरे का एक प्रतिरूप। आठ घंटे का प्रयास है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा’

अमिताभ भी इसे देखकर अचंभित रह गए और उन्होंने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘अरे बाप रे..अद्भुत है यह। बहुत-बहुत धन्यवाद’ इस पोस्ट को देखकर अभिनेता अर्जुन रामपाल भी अचरज से भर गए और उन्होंने ट्वीट किया कि क्या यह सच है? अमिताभ द्वारा बधाई मिलने के बाद सचिन ने अमिताभ के ‘पीकू’ में रखे गए लुक और उनसे जुड़ी कई अन्य कलाकृतियों को भी साझा किया।

Trending news