अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी मेंहदी और संगीत कार्यक्रम के लिए गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों वाले गहनें चुने हैं। इस कार्यक्रम में बिपाशा के फिल्म उद्योग के दोस्त जैसे शिल्ना शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, रॉकी एस और सोफी चौधरी शामिल हुयीं। उल्लेखनीय है कि 37 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा कल ‘अलोन’ के सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही हैं।
Trending Photos
मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी मेंहदी और संगीत कार्यक्रम के लिए गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों वाले गहनें चुने हैं। इस कार्यक्रम में बिपाशा के फिल्म उद्योग के दोस्त जैसे शिल्ना शेट्टी कुंद्रा, उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी, रॉकी एस और सोफी चौधरी शामिल हुयीं। उल्लेखनीय है कि 37 वर्षीय अभिनेत्री बिपाशा कल ‘अलोन’ के सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही हैं।
अपनी हाथेलियों में मेंहदी के साथ वह बहुत सुंदर दिख रही हैं। करण ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘तुम मेरा सपना हो, जो पूरा हो रहा है।’
शिल्पा ने लिखा, ‘बिपाशा बसु और करण को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनायें।’ बिपाशा के घर में कल परंपरागत बंगाली रस्मो-रिवाज भी सम्पन्न किये गये।
उल्लेखनीय है कि बिपाशा की यह पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी कर रहे हैं। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं।
I'm live on @ThisIsSunrise talking about @bipsluvurself & @Iamksgofficial 's mendhi ceremony!! pic.twitter.com/upvOEsKHyx
— Anushka Arora (@Anushka_Arora) April 29, 2016