'जॉली एलएलबी 2' 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े को छूने के करीब
Advertisement

'जॉली एलएलबी 2' 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े को छूने के करीब

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने रिलीज के छठे दिन तक 74.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और फिल्म जल्दी ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा छूने वाली है।

'जॉली एलएलबी 2' 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े को छूने के करीब

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने रिलीज के छठे दिन तक 74.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और फिल्म जल्दी ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा छूने वाली है।

फिल्म ने भारत में 72.68 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म क्रिटिक और बिज एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने शुक्रवार को 13 करोड़, शनिवार को 17.31 करोड़, रविवार 19.95 करोड़, सोमवार को 7.26 करोड़, मंगलवार को 9.07 करोड़ और बुधवार को 5.89 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने भारत में बुधवार तक 72.68 करोड़ की कमाई कर ली है।

गौरलतब है कि यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई है।फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरेशी और अनु कपूर लीड रोल में हैं। 'जॉली एलएलबी 2' साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में थे, लेकिन अब इसके सीक्वल में अक्षय हैं। 

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 2' भारतीय कानून व्यवस्था पर एक व्यंग्य है। बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश के बाद फिल्म को चार कट के साथ रिलीज किया गया है। उन चार दृश्यों में वकीलों का मजाक उड़ाने का आरोप था। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है।

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सौरभ शुक्ला फिल्म में जस्टिस सुरेंद्रलाल त्रिपाठी की भूमिका में दोबारा नजर आ रहे हैं। फिल्म में अनु कपूर और सयानी गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को आलोचकों ने भी काफी सराहा है।

इस फिल्म के बाद अक्षय की भूमि पेडनेकर के साथ 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' और रजनीकांत के साथ '2.0' रिलीज होगी।

 

Trending news