फिल्म `MSG` की रिलीज से पहले केंद्र ने पंजाब, हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया
Advertisement

फिल्म `MSG` की रिलीज से पहले केंद्र ने पंजाब, हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया

बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी (द मैसेंजर ऑफ गॉड)' के सिनेमाघरों में उतरने से पहले गृह मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा सरकारों के लिए अलर्ट जारी किया है।  

फिल्म `MSG` की रिलीज से पहले केंद्र ने पंजाब, हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली : बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एमएसजी (द मैसेंजर ऑफ गॉड)' के सिनेमाघरों में उतरने से पहले गृह मंत्रालय ने पंजाब और हरियाणा सरकारों के लिए अलर्ट जारी किया है।  

केंद्र सरकारों ने दोनों राज्य सरकारों को लिखा है कि 'गॉडमैन' को चित्रित करने वाली इस फिल्म से हिंसक घटनाएं हो सकती हैं। गृह मंत्रालय को आशंका है कि 'गॉडमैन' का विरोध करने वाले संदिग्ध संगठन हिंसा पर उतारू हो सकते हैं।  

रिपोर्टों के मुताबिक दोनों राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे इस फिल्म का प्रदर्शन करने वाले सिनेमाघरों के आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करें। फिल्म 'एमएसजी (द मैसेंजर ऑफ गॉड)' शु्क्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है।

गौरतलब है कि यह फिल्म अपने रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। कई धार्मिक संगठनों ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। कई सिख संगठनों का कहना है कि यह फिल्म धार्मिक भावनाएं आहत कर सकती है और इसे लेकर उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया है।

Trending news