10 साल के बाद फिर से ‘झलक दिखला जा’ में नजर आएंगी फराह खान
Advertisement

10 साल के बाद फिर से ‘झलक दिखला जा’ में नजर आएंगी फराह खान

कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक दशक के बाद एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। फराह देश में हिन्दी फिल्म जगत की सबसे अधिक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं। वह चौथे जज की भूमिका में कार्यक्रम के वर्तमान नौवें सत्र में नजर आएंगी। फराह के साथ उनके साथ जज की भूमिका में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस और कोरियोग्राफर गणेश हेगडे नजर आएंगे।

10 साल के बाद फिर से ‘झलक दिखला जा’ में नजर आएंगी फराह खान

मुंबई: कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक दशक के बाद एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। फराह देश में हिन्दी फिल्म जगत की सबसे अधिक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं। वह चौथे जज की भूमिका में कार्यक्रम के वर्तमान नौवें सत्र में नजर आएंगी। फराह के साथ उनके साथ जज की भूमिका में करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस और कोरियोग्राफर गणेश हेगडे नजर आएंगे।

51 वर्षीय फराह 2006 में शुरू हुये कार्यक्रम के पहले सत्र में नजर आयी थी लेकिन इसके बाद के सत्र में वह इसमें शामिल नहीं हुयी थी। अपनी नयी भूमिका को लेकर उत्साहित फराह ने ट्वीट किया है, ‘झलक दिखला जा 9 के लिए अपने प्रिय करण जौहर, मनीष पॉल, जैकलीन और गणेश के साथ पहले दिन की शूटिंग।’ ‘झलक दिखला जा’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।

 

Trending news