FILM SULTAN: सामने आया अनुष्का शर्मा का दमदार 'लुक', अखाड़े में पहलवान को दिया धोबी पछाड़
Advertisement

FILM SULTAN: सामने आया अनुष्का शर्मा का दमदार 'लुक', अखाड़े में पहलवान को दिया धोबी पछाड़

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ईद पर रिलीज होनी है। सलमान और अनुष्का शर्मा दोनों सितारे इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि दोनों कलाकार इस फिल्म में रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अनुष्‍का शर्मा का दमदार लुक नजर आ रहा है।

फोटो सौजन्‍य: ट्वीटर

मुंबई : सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ईद पर रिलीज होनी है। सलमान और अनुष्का शर्मा दोनों सितारे इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि दोनों कलाकार इस फिल्म में रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अनुष्‍का शर्मा का दमदार लुक नजर आ रहा है।

अनुष्का के किरदार 'आरफा' का पहला लुक सामने आया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर सुल्तान का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें अनुष्का शर्मा एक पहलवान को अपने दांव से चित्त करती दिख रही है। बता दें कि इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में ऐसे ही एक पोज में सलमान खान भी दिखे थे। फिल्‍म का प्रमोशन सोशल मीडिया पर जारी है। दोनों ही सितारे अपने-अपने अंदाज में फैन्स के साथ इस फिल्म से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। इसमें अनुष्का एक पहलवान को पटकते हुए नजर आ रही हैं। उनके बाल चिपटे हुए हैं और चेहरे पर आक्रोश नजर आ रहा है।

एक्टर अर्जुन कपूर ने अनुष्का के इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा 'ये दिया धोबी पछाड़।' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस फोटो के साथ लिखा 'मिलिए 'सुल्तान' की आरफा से।' यह संकेत है कि फिल्म में अनुष्का के किरदार का नाम 'आरफा' है। फिल्‍म सुल्‍तान में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा एक पहलवान का किरदार निभा रही हैं।

Trending news