PHOTOS: बर्फीली वादियों ने किया रोमांटिक, प्रियंका-निक की तस्वीरें ढ़ा रहीं हैं कहर
Advertisement

PHOTOS: बर्फीली वादियों ने किया रोमांटिक, प्रियंका-निक की तस्वीरें ढ़ा रहीं हैं कहर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं

प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं हनीमून, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

नई दिल्ली: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचाया हुआ है. जिसे देखो प्रियंका और निक की तस्वीरों का दीवाना हुआ जा रहा है. आप भी इन तस्वीरों को देखकर इस कपल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस समय पूरी दुनिया के सबसे चर्चित कपल के तौर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. 

महीने की शुरुआत में जोधपुर में शादी करने के बाद से ही लगातार सेलीब्रेशन के मूड में हैं. प्रियंका ने अपनी शादी के बाद तीन रिसेप्शन दिए तो उसके बाद वह अपने ससुराल वालों के साथ क्रिसमस सेलीब्रेशन करती नजर आईं. लेकिन अब यह कपल शादी के जश्न की थकान के बाद रिलेक्स करने बर्फीली वादियों का मजा ले रहा है. 

fallback
प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं हनीमून, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों के बीच अपना हनीमून ट्रिप पर गए हुए हैं. अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है. सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक दुसरे के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे है. प्रियंका चोपड़ा ने यह खूबसूरत तस्वीर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘पहाडों में खुशियां’.

fallback
प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं हनीमून, फोटो साभार: @priyankachopra INSTAGRAM Story

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, प्रियंका और निक स्विट्जरलैंड में अपना हनीमून मनाने गए हुए हैं. प्रियंका की इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि प्रियंका अपने पतिदेव के साथ को काफी एंजॉय कर रहीं हैं. इसके अलावा भी प्रियंका ने पिछले दिनों में पति निक के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं. जो सामने आते ही वायरल हो गई थीं. 

fallback
प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं हनीमून, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

बता दें कि इस ट्रिप के पहले प्रियंका की जोनास परिवार के साथ क्रिसमस सेलीब्रेशन की तस्वीरों ने भी लोगों अट्रेक्ट किया था. इन तस्वीरों में प्रियंका की जोनास ब्रदर्स के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही थी.  

fallback
जोनास परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास, फोटो साभार: INSTAGRAM@priyankachopra

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. उन्होंने अपनी शादी से पहले इन फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. यह फिल्म एक मोटीवेशनल स्पीकर की बायोपिक है. जिसमें दंगल गर्ल जायरा वसीम और फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news