ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का नया पोस्टर जारी
Advertisement

ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का नया पोस्टर जारी

अभिनेता ऋतिक रोशन की नई फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इसमें ऋतिक के नए दमदार लुक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म में ऋतिक 'सरमन' नाम के शख्स की भूमिका में हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का नया पोस्टर जारी

नई दिल्ली : अभिनेता ऋतिक रोशन की नई फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इसमें ऋतिक के नए दमदार लुक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म में ऋतिक 'सरमन' नाम के शख्स की भूमिका में हैं।

फिल्म के नए पोस्टर को ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिलीज किया है। गौरतलब है कि यह फिल्म यूटीवी मोशन पिक्चर्स और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन के तहत बनी है और इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने किया है। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

इस फिल्‍म के बारे में कुछ दिन पहले ऋतिक ने बताया था कि इस शहर के बारे में कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। खुदाई में मिले पुरावशेषों से इस स्थान के बारे में लोगों को पता चल पाया है। खुदाई में अलग-अलग तरह की चीजें सामने आईं, जिसके आधार पर समाज में भिन्न-भिन्न धारणाएं बनीं।

Trending news