पिता जावेद अख्तर को बेटी जोया पर है गर्व
Advertisement

पिता जावेद अख्तर को बेटी जोया पर है गर्व

जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेटी जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जोया ने ‘लक बाई चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘बांबे टाकीज’ के बाद चौथी फिल्म का निर्देशन किया है।

पिता जावेद अख्तर को बेटी जोया पर है गर्व

मुंबई: जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेटी जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जोया ने ‘लक बाई चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘बांबे टाकीज’ के बाद चौथी फिल्म का निर्देशन किया है।

70 वर्षीय जावेद ने ट्वीट किया, ‘जोया की ‘दिल धड़कने दो’ देखी। शानदार फिल्म। उस पर इतना गर्व हो रहा है कि इसे अहंकार के करीब का मामला भी माना जा सकता है।’ ‘दिल धड़कने दो’ में जावेद के बेटे फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आगामी पांच जून को रिलीज हो रही फिल्म में अनुष्का शर्मा और शैफाली छाया भी हैं।

Trending news