क्या आपको पता है प्रियंका और निक की शादी का खर्च? जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Advertisement

क्या आपको पता है प्रियंका और निक की शादी का खर्च? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हाल ही में संपन्न हुई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की चर्चा देशी मीडिया के साथ विदेशों में भी हो रही है. प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से संपन्न हुई है.

क्या आपको पता है प्रियंका और निक की शादी का खर्च? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली : हाल ही में संपन्न हुई प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की चर्चा देशी मीडिया के साथ विदेशों में भी हो रही है. प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से संपन्न हुई है. इस शाही शादी में कई भव्य इंतजाम किए गए थे, मीडिया में इस शादी में हुए खर्च को लेकर तमाम अटकलें चल रही हैं. यूं तो भारत में धूम-धड़ाके के साथ शाही अंदाज में शादी करना आम हो गया है. लेकिन प्रियंका और निक की शादी खर्चे के मामले में काफी आगे रही.

कुल 4 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
इस समारोह को फोटो और वीडियो में देखकर खर्च को लेकर तमाम अटकलें लगा रहे हैं. लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि शाही शादी के इंतजाम में कुल कितना खर्च हुआ होगा. एक अमेरिकी वेबसाइट ने विश्लेषण कर कहा है कि इस शादी में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान लगाया है. लेकिन इस खर्च में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहले गए 75 फीट लंबे गाउन समेत अन्य कपड़ों पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है.

1 और 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधे
प्रियंका और निक की सगाई करीब चार महीने पहले हुई थी और पिछले वीकेंड में वो विवाह के बंधन में बंध गए. शनिवार को उनकी ईसाई रीति-रिवाज से शादी हुई और इसके अगले दिन दोनों ने हिंदू विवाद पद्धति से साथ जीने मरने की कसम खाई. शादी के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई.

खर्च का ब्योरा
प्रियंका और निक की कुल संपत्ति करीब 375 करोड़ डॉलर है, ऐसे में उनके लिए चार करोड़ रुपये खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं. इस शादी के लिए वीकएंड में फाइव स्टार होटल ताज उम्मेद भवन को बुक किया गया था. इसकी अनुमानित लागत 3.3 करोड़ रुपये है. इस होटल तक गेस्ट को हेलीकॉप्टर से लाया गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हिंदू पद्धति से हुई शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए जबकि खाने-पीने पर 43 लाख रुपये का खर्च आया. शादी के खर्च में मेंहदी की रस्म और संगीत सेरेमनी में आया खर्च भी शामिल है. इन सभी खर्च को जोड़ने पर ये आंकड़ा करीब 4.13 करोड़ रुपये होता है. इसमें प्रियंका की ड्रेस पर आया खर्च शामिल नहीं है. शादी में प्रियंका द्वारा पहने गए 75 फीट के वेडिंग गाउन की खूब चर्चा रही.

Trending news