मूवी रिव्यू: 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', पर्दे पर अवतरित हुई धोनी की ज़िंदगी की सच्ची कहानी, माही बनकर किरदार को जीवंत कर गए सुशांत राजपूत
Advertisement

मूवी रिव्यू: 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', पर्दे पर अवतरित हुई धोनी की ज़िंदगी की सच्ची कहानी, माही बनकर किरदार को जीवंत कर गए सुशांत राजपूत

महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में बनीं बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो गई है। डायरेक्टर नीरज पांडे थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को भी इसी थ्रिलर अंदाज में बनाया है, जो काफी मुश्किल काम लगता है। इस फिल्म में धोनी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ देखने को मिलेगी।

मूवी रिव्यू: 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', पर्दे पर अवतरित हुई धोनी की ज़िंदगी की सच्ची कहानी, माही बनकर किरदार को जीवंत कर गए सुशांत राजपूत

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में बनीं बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो गई है। डायरेक्टर नीरज पांडे थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को भी इसी थ्रिलर अंदाज में बनाया है, जो काफी मुश्किल काम लगता है। इस फिल्म में धोनी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ देखने को मिलेगी।

सुशांत सिंह ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। फिल्म की शुरुआत रांची से शुरू होती है जहां पान सिंह धोनी के घर में जन्में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन को दिखाया गया है।

नीरज पांडे ने धोनी के जीवन को बखूबी पर्दे पर उतारा है। वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के जीवन को जीने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने धोनी की तरह से दिखने व उनके तरह से खेलने के लिए काफी मेहनत की है।

फिल्म की स्टोरी-

कहानी शुरू होती है रांची से, जहां माही उर्फ महेंद्र सिंह धोनी (सुशांत सिंह राजपूत) का जन्म हुआ। स्कूलिंग डेज में माही फुटबॉल खेलना पसंद करता है। लेकिन इसी बीच उसे स्कूल की टीम से विकेट कीपिंग करने का मौका मिलता है।

यहां से उसकी क्रिकेट जर्नी शुरू होती है। माही की ख्वाहिश क्रिकेटर बनने की हैं, लेकिन उनके पिता (अनुपम खेर) चाहते हैं कि वे सरकारी नौकरी कर सेटल हो जाएं। छठे नंबर पर बैटिंग करने वाले माही कैसे ओपनिंग बैट्समैन बन जाते हैं।

कैसे सिलेक्शन होने के बावजूद उनके हाथ से दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट निकल जाता है? कैसे टीसी की नौकरी करते-करते वे डिप्रेशन में जाने लगते हैं और कैसे महेंद्र सिंह धोनी इंडिया को वर्ल्डकप जिताते हैं?

और आगे जानने के लिए आपको सिनेमाहाल का रुख करना होगा वहीं आपकी जिज्ञासा शांत होगी।

फिल्म का डायरेक्शन-

नीरज पांडे अनुभवी डायरेक्टर हैं और ये उनकी इस फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड' स्टोरी में नजर आता है। धोनी के बचपन को उन्होंने काफी अच्छे से दिखाया है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे कई जगह इसमें टर्निंग प्वाइंट्स आते हैं जिससे फिल्म रोचक होती जाती है।

बात एक्टिंग की-

'एम एस धोनी : द अनटोल्ड' स्टोरी में सभी एक्टर्स ने अपने हिस्से के रोल को बखूबी निभाया है। खासकर सुशांत धोनी के रोल में एकदम फिट बैठे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि धोनी की स्टाइल को उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा है। 

फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई है। अगर बात करे अन्य कलाकरों की तो उन्होंने भी बेहतरीन एक्टिंग की है। धोनी की पत्नी साक्षी के रोल में कियारा आडवाणी का काम भी तारीफ के काबिल है। दिशा पाटनी का ज्यादा रोल नहीं है, लेकिन जितना है, उसे उन्होंने खूबसूरती के साथ प्ले किया है।

फिल्म का म्यूज़िक पक्ष-

फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। अमाल मलिक और रोचक कोहली के गाने पहले से ही पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहतरीन है।ये फिल्म बताती है कि धौनी की सफलता में उसके दोस्तों, उसके कोच और कुछ अन्य लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

अगर पिछले कुछ बायोपिक फिल्मों को देखा जाए तो ये फिल्म उन सभी को पीछे छोड़ती है। वैसे अगर आप बायोपिक फिल्मों के शौक़ीन हैं तो ये फिल्म आपको जरुर पसंद आएगी। 

 

Trending news