'अकीरा' (रिव्यू) : दमदार एक्शन अवतार में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टिंग में अनुराग कश्यप भी लाजवाब
Advertisement

'अकीरा' (रिव्यू) : दमदार एक्शन अवतार में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टिंग में अनुराग कश्यप भी लाजवाब

फिल्म निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'अकीरा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मुरुगदॉस ने इसके पहले हिंदी में 'गजनी' और 'लिडे: अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी' बना चुके हैं। रोमांच और एक्शन से सजी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय शानदार है। यह फिल्म महिला केंद्रित एक्शन ड्रामा है। फिल्म में अनुराग कश्यप कोंकणा सेन, अमित साद और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। विलेन की भूमिका में अनुराग कश्यप ने भी शानदार अभिनय किया है। अनुराग एक पुलिस अधिकारी बने हैं।

'अकीरा' (रिव्यू) :  दमदार एक्शन अवतार में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टिंग में अनुराग कश्यप भी लाजवाब

नई दिल्ली : फिल्म निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'अकीरा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मुरुगदॉस ने इसके पहले हिंदी में 'गजनी' और 'लिडे: अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी' बना चुके हैं। रोमांच और एक्शन से सजी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय शानदार है। यह फिल्म महिला केंद्रित एक्शन ड्रामा है। फिल्म में अनुराग कश्यप कोंकणा सेन, अमित साद और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। विलेन की भूमिका में अनुराग कश्यप ने भी शानदार अभिनय किया है। अनुराग एक पुलिस अधिकारी बने हैं।

फिल्म की कहानी कॉलेज जाने वाली लड़की अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) की है जो कि भष्ट व्यवस्था के विरोध में अकेले अपनी लड़ाई लड़ती है। इसलिए, फिल्म में आप सोनाक्षी को दमदार एक्शन अवतार में देखेंगे। सोनाक्षी ने बड़ी सफाई के साथ सारे एक्शन सीन्स और स्टंट किये हैं। अपने अलग बर्ताव की वजह से अकीरा को दूसरों के साथ एडजस्ट करने में काफी परेशानी आती है। उसका बर्ताव उसकी मां और भाई के लिए चिंता का कारण बन जाता है, लिहाजा उसे अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए जोधपुर से मुंबई भेज दिया जाता है। यहां वो सिर्फ पढ़ना चाहती है लेकिन वहां पर एक ऐसी घटना होती है जिसमें अकीरा फंस जाती है और उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। एसिड अटैक की एक घटना अकीरा की जिंदगी बदल देती है। यह घटना अकीरा के सामने होती है और वह आरोपी को पहचान लेती है जिसकी वजह से उसके मुंह पर भी चाकू से वार होता है और उसका दाग उसके चेहरे पर आजीवन रह जाता है। आस-पास हो रही ऐसी ही घटनाओँ की वजह से अकीरा मार्शल आर्ट सीखती है।

अनुराग कश्यप एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी एसीपी राणे की भूमिका में हैं। अपने निगेटिव कैरेक्टर को अनुराग बखूबी निभाया है। फिल्म में सबसे मजबूत भूमिका अनुराग कश्यप की ही है। कहा जा सकता है कि अनुराग कश्यप एक तरह से सोनाक्षी सिन्हा पर भारी पड़े हैं। अनुराग कश्यप में इससे पहले फिल्मों में छोटी भूमिकाएं ही की हैं। 

फिल्म का फर्स्ट हॉफ काफी कसा हुआ है लेकिन फिल्म के दूसरे भाग में वह चुस्ती नहीं है। फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक रोचकता बनाए रखती है। वहीं, फिल्म का संगीत मधुर है। विशाल-शेखर की जोड़ी ने फिल्म में अच्छा संगीत दिया है।

मुरुगदॉस ने पहले की तरह इस बार भी एक अच्छी फिल्म बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा से अब तक की अपनी भूमिकाओं से इस बार अलग अभिनय किया है। सोनाक्षी ने एक्शन और इमोशन दोनों दृश्यों को बखूबी निभाया है। अनुराग कश्यप ने अपना विलेन के किरदार में जान डाल दी है। 

कुल मिलाकर सोनाक्षी सिन्हा को एक्शन के अवतार में देखने के लिए आप यह फिल्म देख सकते हैं। फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। फिल्म का एक्शन और रोमांच आपको पसंद आ सकता है।

Trending news