चंडीगढ़ में ‘नानक शाह फकीर’ फिल्म पर प्रतिबंध
Advertisement

चंडीगढ़ में ‘नानक शाह फकीर’ फिल्म पर प्रतिबंध

पंजाब सरकार के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी विवादास्पद फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट वी पी सिंह ने अधिसूचना जारी कर कहा कि व्यापक प्रदर्शन की आशंका है जिससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी विवादास्पद फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट वी पी सिंह ने अधिसूचना जारी कर कहा कि व्यापक प्रदर्शन की आशंका है जिससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।

अधिसूचना में पंजाब सरकार के उस आदेश का भी जिक्र है जिसके जरिए राज्य में दो महीने तक के लिए इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी गयी है। पंजाब में खुफिया एजेंसियों ने आशंका व्यक्त की थी कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद उत्पन्न विस्फोटक स्थिति का राष्ट्रविरोधी तत्व शांति भंग करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि पंजाब की राजधानी होने के नाते इस शहर के संदर्भ में भी ऐसी ही आशंकाए हैं। इसी बीच समीप के पंचकूला में इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सिनेमा हॉलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

हाल ही में पंजाब सरकार ने इस आधार पर फिल्म पर दो महीने के लिए रोक लगा दी थी कि उससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंचकूला में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के बाहर गश्ती शुरू की गयी है। गुरू नानक के जीवन पर आधारित इस पंजाबी फिल्म पर सबसे पहले कट्टरपंथी संगठन दल खालसा ने ऐतराज किया था। यह फिल्म पंजाब और चंडीगढ़ छोड़कर पूरे देश में आज रिलीज की गयी।

Trending news