अब ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त रहेंगी प्रियंका चोपड़ा
Advertisement

अब ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त रहेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग खत्म कर ली है और अब वह बुधवार से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

अब ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त रहेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग खत्म कर ली है और अब वह बुधवार से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

पिछले एक महीने से पुलिस ड्रामा पर आधरित प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग में व्यस्त 32 वर्षीय अभिनेत्री अब शहर में वापस लौट आई हैं और उन्होंने ट्विटर पर यह खबर दी। उन्होंने लिखा, मुंबई में लौट आई हूं। फिल्म पूरी करने का एहसास हमेशा एक समान रहता है। खट्टा और मीठा..‘गंगाजल 2’ की शूटिंग करने में बहुत मजा गाया। कल से फिर से बाजीराव मस्तानी की शूटिंग शुरू। ‘मैरीकॉम’ की अभिनेत्री प्रियंका फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।

भंसाली के साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह पेशवा शासक बाजीराव की भूमिका निभाएंगे और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका में दिखाई देंगी।

Trending news