सलमान कश्मीर में कड़कड़ाती ठंड में कर रहे हैं शूटिंग
Advertisement

सलमान कश्मीर में कड़कड़ाती ठंड में कर रहे हैं शूटिंग

सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं। वह इसका लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान हैं।

सलमान कश्मीर में कड़कड़ाती ठंड में कर रहे हैं शूटिंग

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के जोजिला दर्रे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान में कर रहे हैं। वह इसका लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान हैं।

कबीर ने यह खबर बुधवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। उन्होंने सलमान की मौजूदगी वाली अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे। समुद्र तल से 11,700 फुट ऊपर। कश्मीर का जोजिला दर्रा। बजरंगी भाईजान। इस वक्त फिल्म की शूटिंग जम्मू एवं कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग में चल रही है। यह एक मुस्लिम युवक एवं ब्राह्मण युवती की कहानी है। करीना कपूर इसमें मुख्य नायिका की भूमिका में हैं।

Trending news