सलमान को वकील के घर से गिरफ्तार किया गया था : गवाह
Advertisement

सलमान को वकील के घर से गिरफ्तार किया गया था : गवाह

अभिनेता सलमान खान 28 सितंबर, 2002 को हिट-एंड-रन की घटना के बाद का पता नहीं चल रहा था और बाद में उसी दिन एक वकील के घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को अदालत में यह जानकारी दी।

सलमान को वकील के घर से गिरफ्तार किया गया था : गवाह

मुंबई : अभिनेता सलमान खान 28 सितंबर, 2002 को हिट-एंड-रन की घटना के बाद का पता नहीं चल रहा था और बाद में उसी दिन एक वकील के घर से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को अदालत में यह जानकारी दी।

अब सेवानिवृत्त हो चुके किशन सहगल ने सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे से कहा कि उन्होंने सलमान के खिलाफ हत्या नहीं, बल्कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

सलमान की लैंड क्रूजर ने बांद्रा में एक बैकरी से टकरा गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि सलमान को बांद्रा पश्चिम के अलमीदा पार्क में एक वकील के घर से सलमान को गिरफ्तार किया गया था।

Trending news