अमेरिकी चैनल ने गड़बड़ी पर प्रियंका चोपड़ा से माफी मांगी
Advertisement

अमेरिकी चैनल ने गड़बड़ी पर प्रियंका चोपड़ा से माफी मांगी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी चैनल एबीसी को क्षमा कर दिया है। चैनल ने गलती से एक वीडियो में ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री के स्थान पर किसी दूसरी भारतीय अभिनेत्री को दिखा दिया था जबकि इसमें बात प्रियंका के बारे में ही की गई थी।एबीसी ने अपने देर रात प्रसारित किए जाने वाले एक कार्यक्रम ‘नाइटलाइन’ में इस हफ्ते की शुरुआत में प्रियंका के बारे में एक फीचर का प्रसारण किया था जिसमें उनके विश्वसुंदरी बनने की झलक भी दिखाई गई थी। लेकिन वीडियो के इस खंड में उन्होंने युक्ता मुखी को दिखा दिया जबकि युक्ता ने वर्ष 1999 में विश्वसुंदरी का ताज जीता था और प्रियंका ने वर्ष 2000 में इस प्रतियोगता में जीत दर्ज की थी।

अमेरिकी चैनल ने गड़बड़ी पर प्रियंका चोपड़ा से माफी मांगी

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी चैनल एबीसी को क्षमा कर दिया है। चैनल ने गलती से एक वीडियो में ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री के स्थान पर किसी दूसरी भारतीय अभिनेत्री को दिखा दिया था जबकि इसमें बात प्रियंका के बारे में ही की गई थी।एबीसी ने अपने देर रात प्रसारित किए जाने वाले एक कार्यक्रम ‘नाइटलाइन’ में इस हफ्ते की शुरुआत में प्रियंका के बारे में एक फीचर का प्रसारण किया था जिसमें उनके विश्वसुंदरी बनने की झलक भी दिखाई गई थी। लेकिन वीडियो के इस खंड में उन्होंने युक्ता मुखी को दिखा दिया जबकि युक्ता ने वर्ष 1999 में विश्वसुंदरी का ताज जीता था और प्रियंका ने वर्ष 2000 में इस प्रतियोगता में जीत दर्ज की थी।

इस गलती को ऑनलाइन दर्शकों ने देखा जिसके बाद एबीसी ने माफी मांगते हुए ‘नाइटलाइन’ का सही संस्करण ऑनलाइन जारी किया। इस पर प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘नाइटलाइन में गलती सुधारने के लिए धन्यवाद..’ प्रियंका हाल ही में ‘क्वांटिको’ श्रृंखला के मुख्य किरदार एलेक्स पैरिश के रूप में नजर आ रही हैं। भारत में इसका प्रसारण तीन अक्टूबर से होगा। अमेरिका में यह 28 सितंबर को प्रसारित हो चुका है।

 

Trending news